Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Brazil visit: PM Modi welcomed with Operation Sindoor-themed cultural performance in Rio; interacts with Indian diaspora | India News जेवलिन चैंपियन नीरज चोपड़ा ने फिर रचा इतिहास, मेजबानी करते हुए खिताब जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बने Bihar News: मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल में आयुष पद्धति से इलाज शुरू, ओपीडी सेवाएं शुरू Chaturmas 2025 There Will Be No Marriage For Four Months From Today - Amar Ujala Hindi News Live Indore News: Mp Growth Conclave In Indore On July 11 To Host 1500 Industrialists - Amar Ujala Hindi News Live Rajasthan Weather Report: Rain Wreaks Havoc In Rajasthan, Red Alert In 29 Districts, Many Areas Submerged - Amar Ujala Hindi News Live हरियाणा समेत उत्तर पश्चिम राज्यों में मानसून सक्रिय: आज से शुरू होगी झमाझम बारिश, दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट छोटी उम्र में ही वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा 12 साल पुराना कीर्तिमान, बाबर आजम भी हुए पीछे क्या है युजवेंद्र चहल और आरजे महवश के रिश्ते का सच? 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में हुआ खुलासा Stringent framework finalised to ensure drones don't have Chinese parts | India News

Bettiah: Dead Body Of Married Woman Found Hanging From Noose In Suspicious Condition, In-laws Fled From Home – Amar Ujala Hindi News Live


Bettiah: Dead body of married woman found hanging from noose in suspicious condition, in-laws fled from home

मृतका दुर्गावती कुमारी
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार


बेतिया जिले के नौतन थाना क्षेत्र के खड्डा कुजलही भंगहा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतका की पहचान शिवकुमार पासवान की पत्नी दुर्गावती कुमारी (29) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विवाहिता ने पारिवारिक कलह से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए हैं।

Trending Videos

 

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

जानकारी के मुताबिक, दुर्गावती की मौत की खबर मिलते ही मायके वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार के लोग इस घटना को लेकर ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। वहीं, गांव में घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। हर कोई अपनी-अपनी राय व्यक्त कर रहा है, लेकिन सच्चाई क्या है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

 

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने की जांच

घटना की सूचना मिलने पर सदर एसडीपीओ-2 रजनीश कांत प्रियदर्शी, फॉरेंसिक टीम और नौतन थाना अध्यक्ष राजेश कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल की गहन जांच की और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाने के लिए घटनास्थल के हर पहलू की बारीकी से जांच की।

 

मृतका की शादी को दस वर्ष हुए थे

थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मृतका की शादी दस साल पहले शिवकुमार पासवान के साथ हुई थी। प्रारंभिक जांच में यह प्रतीत होता है कि महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

 

ससुराल पक्ष पर लगे आरोप

मृतका के मायके वालों का आरोप है कि दुर्गावती लंबे समय से पारिवारिक कलह का सामना कर रही थी, जो उसकी मौत का कारण बना। घटना के बाद से ससुराल वाले फरार हैं जिससे संदेह और गहरा हो गया है। वहीं, थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के परिजनों की ओर से आवेदन मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है और फरार ससुराल वालों की तलाश में छापामारी जारी है।



Source link

2273780cookie-checkBettiah: Dead Body Of Married Woman Found Hanging From Noose In Suspicious Condition, In-laws Fled From Home – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Brazil visit: PM Modi welcomed with Operation Sindoor-themed cultural performance in Rio; interacts with Indian diaspora | India News     |     जेवलिन चैंपियन नीरज चोपड़ा ने फिर रचा इतिहास, मेजबानी करते हुए खिताब जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बने     |     Bihar News: मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल में आयुष पद्धति से इलाज शुरू, ओपीडी सेवाएं शुरू     |     Chaturmas 2025 There Will Be No Marriage For Four Months From Today – Amar Ujala Hindi News Live     |     Indore News: Mp Growth Conclave In Indore On July 11 To Host 1500 Industrialists – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rajasthan Weather Report: Rain Wreaks Havoc In Rajasthan, Red Alert In 29 Districts, Many Areas Submerged – Amar Ujala Hindi News Live     |     हरियाणा समेत उत्तर पश्चिम राज्यों में मानसून सक्रिय: आज से शुरू होगी झमाझम बारिश, दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट     |     छोटी उम्र में ही वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा 12 साल पुराना कीर्तिमान, बाबर आजम भी हुए पीछे     |     क्या है युजवेंद्र चहल और आरजे महवश के रिश्ते का सच? ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में हुआ खुलासा     |     Stringent framework finalised to ensure drones don’t have Chinese parts | India News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088