Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Bhagalpur News: Prashant Kishore Condemned Pahalgam Terrorist Attack, Also Targeted Cm Nitish And Pm Modi – Amar Ujala Hindi News Live


जनसुराज उद्घोष यात्रा के तहत बिहार के राजनीतिक रणनीतिकार और जनसुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर (पीके) बुधवार को भागलपुर के दौरे पर रहे। इस दौरान अतिथि गृह में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने घटना को अत्यंत दुखद और निंदनीय बताते हुए कहा कि निहत्थे पर्यटकों पर गोली चलाने वाले आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी और निर्णायक कार्रवाई की जरूरत है।

Trending Videos

यह भी पढ़ें- PM Modi in Bihar: कल पीएम मोदी आएंगे बिहार, लेकिन बदला रहेगा कार्यक्रम का रूप; पहलगाम हमले का दिखेगा असर

 

पीके ने कहा कि यह साफ है कि केवल राजनीतिक नारे लगाकर आतंकवाद को खत्म नहीं किया जा सकता। इसके लिए व्यापक नीति, संकल्प और सशक्त लड़ाई जरूरी है। उन्होंने कहा कि बार-बार होने वाले ऐसे हमलों से देश को आहत किया जा रहा है और यह सरकार की रणनीतिक विफलता का भी प्रमाण है।

 

‘2025 के बाद मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे नीतीश कुमार’

प्रशांत किशोर ने इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने पत्रकारों से साफ शब्दों में कहा कि लिख लीजिए, 2025 के विधानसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। उन्होंने नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार के संभावित राजनीतिक प्रवेश पर भी तंज कसते हुए कहा कि उन्हें अभी किसी नेता के रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

 

पीएम मोदी की रैली को बताया ‘गरीबों का पैसा बर्बाद करना’

प्रशांत किशोर ने आगामी 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मधुबनी दौरे पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री की रैली के लिए भीड़ जुटाने के लिए बिहार की गरीब जनता के पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा को रैली करनी है तो उन्हें पार्टी के खाते में जमा करोड़ों रुपये खर्च करने चाहिए, न कि जनता की गाढ़ी कमाई।

यह भी पढ़ें- Bihar News : एक बार मौका दीजिये, काम नहीं कर पाया तो फिर हटा दीजियेगा; जानिए किसने और क्यों कहा ऐसा

 

‘1 लाख 25 हजार करोड़ के पैकेज का हिसाब मांगा’

प्रशांत किशोर ने 2015 में प्रधानमंत्री द्वारा आरा में किए गए एक लाख 25 हजार करोड़ रुपये के विशेष पैकेज की भी याद दिलाई। उन्होंने कहा कि हमारा पीएम से सीधा सवाल है कि उन्होंने जो सवा लाख करोड़ रुपये के पैकेज का एलान किया था, क्या वो पैसा बिहार को मिला? अगर हां, तो कहां गया वो पैसा? उन्होंने मीडिया के माध्यम से केंद्र सरकार से पारदर्शिता की मांग करते हुए जवाब देने की अपील की।



Source link

2626540cookie-checkBhagalpur News: Prashant Kishore Condemned Pahalgam Terrorist Attack, Also Targeted Cm Nitish And Pm Modi – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Cm Nitish Kumar In Purnia Review Meeting On Nepal And Bangladesh Border Situation During India Pakistan Tensio – Amar Ujala Hindi News Live     |     Police On High Alert In View Of Indo-pak War – Agra News     |     Kedarnath Yatra Maharashtra Pilgrim Died After His Health Deteriorated In Rambada – Amar Ujala Hindi News Live     |     Such A Mass Marriage Neither Dowry Given Nor Food Will Be Given, Guests Welcomed Sherbet And Ice Cream – Madhya Pradesh News     |     India Pakistan Tension Red Alert In Rajasthan Border Districts Markets Shut People Told To Stay Home – Amar Ujala Hindi News Live     |     कुरुक्षेत्र में दंपती ने लगाया फंदा: पत्नी की मौत व पति गंभीर, आठ माह पहले हुई थी शादी; कहासुनी में उठाया कदम     |     India Pakistan Tension: Himachal’s Subedar Major Pawan Jariyal Martyred In Poonch, Was To Retire After Two Mo – Amar Ujala Hindi News Live     |     लंबी यात्रा से पहले बढ़ाते हैं वजन, प्यार के लिए हजारों किलोमीटर लंबा सफर, जानिए पक्षियों की रंग-बिरंगी दुनिया की अनोखी बातें     |     Mother’s Day Gifting Options by Kicky and Perky     |     Sanfort Set to Launch India’s First IB Preschool Chain with a Vision for Futuristic Childhood Education     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088