Bharatpur News: The Main Accused Who Did The Recce In The Murder Conspiracy Has Been Arrested – Amar Ujala Hindi News Live

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भरतपुर पुलिस ने महिला के भेष में रह रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया युवक कुलदीप के साथियों की हत्या के लिए उनकी रेकी करने का मुख्य आरोपी है। पुलिस हत्या की साजिश बना रहे 11 बदमाशों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी के खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में 11 मामले दर्ज हैं। फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है।
कृपाल गैंग के कुछ बदमाश अजमेर सिक्योरिटी जेल से कुलदीप के साथियों की हत्या करने की साजिश बना रहे थे। पुलिस को जैसे ही इस साजिश का पता लगा तभी पुलिस ने एक के बाद 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 11 में से तीन आरोपियों को अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल से गिरफ्तार किया गया था। इस साजिश में मुख्य भूमिका निभाने वाले आरोपी रोहित सिनसिनवार निवासी हथैनी थाना चिकसाना हाल निवासी रंजीत नगर थाना कोतवाली फरार था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। आरोपी को कंजौली लाइन से गिरफ्तार किया गया है।
एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि हाल ही में गैंगस्टर के खिलाफ के कार्रवाई की गई थी। जेल से हत्या की साजिश रचने के प्रकरण में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था। कुछ लोग रेकी करने में शामिल थे। उन्हें गिरफ्तार किया गया था। कुछ ऐसे लोग जिन्हें अजमेर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया गया था। रेकी करने में मुख्य भूमिका निभाने वाले आरोपी रोहित हथैनी को आज गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को कंजौली लाइन के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ 10 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी की जल्द ही हिस्ट्रीशीट सम्बंधित थाने में खोली जाएगी। एसपी ने बताया कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए महिला का भेष रखकर एक जगह रह रहा था। कोतवाली था पुलिस और DST टीम के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल आरोपी से हथियारों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Comments are closed.