Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar: 50 Lakh Students Got Benefit Of 786 Crores From Scholarship Schemes, Bihar Educational Empowerment - Amar Ujala Hindi News Live मुख्य सचिव ने परियोजनाओं की समीक्षा की: बोले-निवेश की अड़चनें करें दूर, नियमों की अनावश्यक व्याख्या से बचें DM Delhi: उद्योग भवन को बम से उड़ाने की मिली धमकी, खाली कराया गया परिसर: सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Wife, Sister-in-law And Daughter Sit On Hunger Strike Against Husband's Objectionable Post - Guna News Jaisalmer News: Mock Drill Will Be Held Tomorrow Under Operation Shield In Balotra - Jaisalmer News Himachal Petition Of Vikas Bansal Arrested In Scholarship Scam Rejected - Amar Ujala Hindi News Live पहले नंबर पर पहुंचे राशिद खान, IPL में सभी गेंदबाजों को छोड़ा पीछे; हो गया ऐसा कर्जे पर पति हर्ष संग भारती सिंह कर रहीं गुजारा, टीवी कलाकारों को लेकर भी किया बड़ा खुलासा ₹500 से लेकर ₹1.50 लाख तक सालाना जमा करने वाली ये स्कीम है बेजोड़, पैसे से बनेगा पैसा 'Dharavi likely to unlock 140m sqft free sale portion' | India News

Bhilwara News: Lord Krishna’s Birth Anniversary Was Celebrated In Shrimad Bhagwat Katha In Jahazpur – Bhilwara News – Bhilwara News:जहाजपुर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव; उत्तम स्वामी बोले


Bhilwara News: Lord Krishna's birth anniversary was celebrated in Shrimad Bhagwat Katha in Jahazpur

हाजपुर नगर के बारह देवरा में श्रीमद् भागवत कथा।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


शाहपुरा जिले के जहाजपुर नगर के बारह देवरा में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के चैथे दिन शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पवित्र कथा के इस विशेष अवसर पर पांडाल ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के नारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान के जन्म पर खुशी मनाते हुए नाचते-गाते भक्ति रस में डूबकर उत्सव का आनंद लिया।

Trending Videos

महर्षि उत्तम स्वामीजी महाराज के आशीर्वचन से आरंभ हुए इस दिन के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जीवन में सांसारिक वैभव के साथ ईश्वरीय सत्ता को स्वीकार करना ही सच्चे आनंद की पराकाष्ठा है। उन्होंने भगवान की प्राप्ति के लिए उधम और सेवा को सर्वोत्तम मार्ग बताया। स्वामीजी ने अपने प्रवचनों में मत्स्य अवतार और वामन भगवान के चरित्र का भी विस्तार से वर्णन किया, जिससे श्रद्धालु भावविभोर हो गए।

 

सांसारिक वैभव के साथ ईश्वरीय सत्ता को स्वीकार करना सच्चे आनंद की पराकाष्ठा-उत्तम स्वामी

 

 

कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर पांडाल में वासुदेव जी और नवजात श्रीकृष्ण की मनमोहक सजीव झांकी सजाई गई। इस झांकी को देखने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े और भक्ति भाव से सराबोर हो गए। इस अवसर पर देश के कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने भी कथा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी सचिव निखिल शर्मा, जयपुर सिविल लाइंस विधायक गोपाल लाल शर्मा, मांडलगढ़ विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल, और झालावाड़ भाजपा जिला अध्यक्ष संजय जैन सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने स्वामीजी का आशीर्वाद प्राप्त किया। आज अलख वेद गुरुकुल के संचालक हितेश शर्मा ने गुरुदेव से आशीर्वाद लेने पहुंचे। नारायणी माता संस्था के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सेन, केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम की धर्मपत्नी रजनी गौतम, भीलवाड़ा भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, भाजपा नगर अध्यक्ष भैरूलाल टोंक, और पालिका अध्यक्ष नरेश मीणा भी इस शुभ अवसर पर उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के मुख्य यजमान भंवरलाल टाक, अरविंद व्यास, दीपक टॉक, अनिल जोशी, देवेंद्र टाक, मोहित मीणा, अमित कुमार गुर्जर, और शाहिद सहित कई अन्य श्रद्धालुओं ने श्रीमद् भागवत जी की आरती कर कार्यक्रम का समापन किया। इसके साथ ही स्वामीजी महाराज का स्वागत और सम्मान किया गया। इस पूरे आयोजन के दौरान पांडाल में भक्ति का माहौल बना रहा और श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का आनंद लेते हुए भाव-विभोर हो गए। श्रीमद् भागवत कथा का यह विशेष आयोजन 7 दिन तक चलेगा, जिसमें हर दिन भगवान के विभिन्न अवतारों और लीलाओं का वर्णन किया जाएगा।

 



Source link

1373850cookie-checkBhilwara News: Lord Krishna’s Birth Anniversary Was Celebrated In Shrimad Bhagwat Katha In Jahazpur – Bhilwara News – Bhilwara News:जहाजपुर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव; उत्तम स्वामी बोले
Artical

Comments are closed.

Bihar: 50 Lakh Students Got Benefit Of 786 Crores From Scholarship Schemes, Bihar Educational Empowerment – Amar Ujala Hindi News Live     |     मुख्य सचिव ने परियोजनाओं की समीक्षा की: बोले-निवेश की अड़चनें करें दूर, नियमों की अनावश्यक व्याख्या से बचें DM     |     Delhi: उद्योग भवन को बम से उड़ाने की मिली धमकी, खाली कराया गया परिसर: सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट     |     Wife, Sister-in-law And Daughter Sit On Hunger Strike Against Husband’s Objectionable Post – Guna News     |     Jaisalmer News: Mock Drill Will Be Held Tomorrow Under Operation Shield In Balotra – Jaisalmer News     |     Himachal Petition Of Vikas Bansal Arrested In Scholarship Scam Rejected – Amar Ujala Hindi News Live     |     पहले नंबर पर पहुंचे राशिद खान, IPL में सभी गेंदबाजों को छोड़ा पीछे; हो गया ऐसा     |     कर्जे पर पति हर्ष संग भारती सिंह कर रहीं गुजारा, टीवी कलाकारों को लेकर भी किया बड़ा खुलासा     |     ₹500 से लेकर ₹1.50 लाख तक सालाना जमा करने वाली ये स्कीम है बेजोड़, पैसे से बनेगा पैसा     |     ‘Dharavi likely to unlock 140m sqft free sale portion’ | India News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088