Bhopal: Cm Spoke For The First Time In Amar Ujala’s Dialogue Program On Bhopal’s 90 Degree Turn Over Bridge, I – Amar Ujala Hindi News Live
भोपाल का 90 डिग्री मोड़ वाला ओवरब्रिज पूरे देश में चर्चा का विषय का बना हुआ है। इस ब्रिज को लेकर सीएम डॉ. मोहन यादव ने पहली बार गुरुवार को अमर उजाला संवाद में बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल में 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण में तकनीकी खामियों के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसका रिडिजाइन होने के बाद ही ओवरब्रिज का लोकार्पण किया जाएगा। सीएम ने कहा कि मेरे समय में यह ब्रिज नहीं बनाया गया 2022 से इसका कार्य प्रारंभ हुआ था। इसकी जांच करवा रहे हैं। तकनीकी खामियों को दूर किया जाएगा इसके बाद ही लोकार्पण किया जाएगा।

Comments are closed.