Bhopal News:मध्य प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव निर्मला बुच का निधन, सीएम ने किया दुख व्यक्त – Bhopal News: Madhya Pradesh’s First Woman Chief Secretary Nirmala Butch Passed Away, Cm Expressed Sorrow

पूर्व आईएएस निर्मला बुच का निधन
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव निर्मला बुच का शनिवार रात निधन हो गया। 97 वर्षीय बुच लंबे समय से बीमार थी। बुच 1991 से 1993 तक प्रदेश की मुख्य सचिव रही। निर्मला बुच वर्ष 1960 में भारतीय प्रशासनिक सेवा में आई। 1961 में मसूरी अकादमी में प्रशिक्षण के बाद उनकी पहली पोस्टिंग जबलपुर में हुई। इसके बाद कई जिलों में पदस्थ रही। बुच सेवानिवृत्ति के बाद समाज कल्यण के कार्यों में सक्रिय रही। उन्होंने आईएएस अधिकारी एमएन बुच से शादी की थी। एमएच बुच का आठ साल पहले निधन हुआ है। वह अरेरा कॉलोनी स्थित घर पर अकेली रहती थी, उनके बेटे विदेश में रहते है। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्मला बुच के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमती बुच ने कर्तव्यनिष्ठा और प्रशासनिक दक्षता से कार्य करते हुए पहचान बनाई। सामाजिक क्षेत्र में भी उन्होंने महत्वपूर्ण कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने निर्मला बुच की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
वहीं, पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्य सचिव एवं कर्मठ समाजसेवी निर्मला बुच के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति दें। मध्यप्रदेश के सामाजिक जीवन में श्रीमती बुच का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। विनम्र श्रद्धांजलि।

Comments are closed.