Bhopal: Winds Increased The Cold, Mercury Dropped Below 10 Degrees In 4 Cities Of The State, Bhopal’s Temperat – Amar Ujala Hindi News Live

भोपाल का मौसम
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश का तापमान लगातार गिरता जा रहा है। मौसम विभाग के पूर्व अनुमान के अनुसार ठंड तेजी से बढ़ने लगी है। प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी के साथ चार शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे आ गया है। वहीं राजधानी भोपाल में भी ठंड का असर देखने को मिल रहा है। यहां 1 दिन में 3 डिग्री पारा लुढ़क गया है। भोपाल का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तरी हवाओं की वजह से प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत पूरे प्रदेश में दिन के टेम्प्रेचर में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हुई। पचमढ़ी में दिन का पारा 22.4 डिग्री तक आ गया। अगले कुछ दिन तक प्रदेश में ऐसी ही सर्दी रहेगी। वहीं, ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। बुधवार सुबह ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया में घना कोहरा छाया रहा। भोपाल भी कोहरे की आगोश में रहा। इससे सुबह के समय विजिबिलिटी कम रही।
इसलिए प्रदेश में बढ़ रही ठिठुरन
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि वर्तमान समय में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में बर्फबारी हो रही है। वहीं, पश्चिम-उत्तर भारत में जेटस्ट्रीम हवाएं भी चल रही हैं। ऐसे में उत्तरी हवाएं मध्यप्रदेश में आने लगी हैं। प्रदेश में सर्द हवाएं चलीं, जिससे पारा अच्छा-खासा लुढ़क गया। मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात को भोपाल पचमढ़ी का तापमान सबसे कम रहा है यहां का न्यूनतम तापमान 7.8 दर्ज किया गया वहीं दिन का भी तापमान अधिकतम 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्द किया गया। वहीं राजगढ़ 9.6 डिग्री, राजधानी भोपाल का 11 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
प्रदेश के पांच न्यूनतम तापमान वाले शहर
शहर तापमान
पचमढ़ी 7.8
शाजापुर 8.7
शिवपुरी 9.3
राजगढ़ 9.6
मंडला 10.2

Comments are closed.