Bhuj-bareilly, Barmer-jammu Tawi, Varanasi-sabarmati Rail Service Will Stop At Narnaul Station On 20 And 21 – Amar Ujala Hindi News Live

ट्रेन (सांकेतिक)
– फोटो : संवाद
विस्तार
रेलवे द्वारा जयपुर-कनकपुरा रेलखंड के मध्य स्वचालित ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य के कारण नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए रेल यातायात प्रभावित रहेगा। जिसकी वजह से कुछ ट्रेन नारनौल से गुजरेगी। वहीं कुछ ट्रेनों का आंशिक रूप से संचालन रद्द रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 09635 जयपुर-रेवाड़ी, गाड़ी संख्या 09636 रेवाड़ी- जयपुर रेलसेवा 21 जुलाई को रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 14716 जयपुर-हिसार रेल सेवा भी 21 जुलाई को रद्द रहेगी।
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)
- गाड़ी संख्या 14322 भुज-बरेली रेलसेवा जो 20 जुलाई को भुज से प्रस्थान करेगी। वह रेल सेवा परिवर्तित मार्ग वाया फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेल सेवा रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशन पर ठहराव करेगी।
- गाड़ी संख्या 14661 बाडमेर-जम्मूतवी रेल सेवा जो 21 जुलाई को बाडमेर से प्रस्थान करेगी। वह रेल सेवा परिवर्तित मार्ग वाया फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेल सेवा रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशन पर ठहराव करेगी।
- गाड़ी संख्या 19408 वाराणसी-साबरमती रेलसेवा जो 20 जुलाई को वाराणसी से प्रस्थान करेगी। वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेल सेवा नारनौल, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, रींगस स्टेशन पर ठहराव करेगी।
- गाड़ी संख्या 14662, जम्मूतवी-बाडमेर रेलसेवा जो 20 जुलाई को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी। वह रेल सेवा परिवर्तित मार्ग वाया रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेल सेवा नारनौल, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, रींगस स्टेशन पर ठहराव करेगी।
- गाड़ी संख्या 14321 बरेली-भुज रेल सेवा जो 21 जुलाई को बरेली से प्रस्थान करेगी। वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेल सेवा नारनौल, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, रींगस स्टेशन पर ठहराव करेगी।
- गाड़ी संख्या 19566, देहरादून-ओखा रेलसेवा जो 21 जुलाई को देहरादून से प्रस्थान करेगी। वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेल सेवा नारनौल, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, रींगस स्टेशन पर ठहराव करेगी।
- गाड़ी संख्या 14733 बठिंडा-जयपुर रेल सेवा जो 20 जुलाई को बठिंडा से प्रस्थान करेगी। वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया रेवाड़ी-रींगस-चौमू सामोद होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेल सेवा अटेली, नारनौल, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीमकाथाना, कावंट, श्रीमाधोपुर, रींगस, चौमू सामोद, ढेहर का बालाजी स्टेशन पर ठहराव करेगी।
आंशिक रद्द रेलेसवाएं
- गाड़ी संख्या 19702 दिल्ली कैंट-जयपुर रेल सेवा जो 21 जुलाई को दिल्ली कैंट से प्रस्थान करेगी। वह सीकर तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा सीकर-जयपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 04704, जयपुर-बठिंडा रेलसेवा जो 21 जुलाई को जयपुर के स्थान पर ढेहर का बालाजी से संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा जयपुर-ढेहर का बालाजी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 12015, नई दिल्ली-अजमेर रेलसेवा जो 21 जुलाई को नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी। वह खातीपुरा तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा खातीपुरा-अजमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

Comments are closed.