Bigg Boss Contestants Fight For Food know how much should a healthy person eat बिग बॉस में हमेशा खाने को लेकर होता है झगड़ा, आज जानें आखिर हेल्दी व्यक्ति को एक दिन में कितना खाना चाहिए?, हेल्थ टिप्स
रोजाना खाना जरूरी है लेकिन कितना खाना चाहिए क्या आप जानते हैं। रियलिटी शो बिगबॉस में जब कंटेस्टेंट के लिए राशन भेजा जाता है, तो उसे देखकर सबसे पहले दिमाग में यही आता है कि इतना सारा राशन। लेकिन फिर भी इस शो में अक्सर लोग खाने को लेकर लड़ाई करते हैं। तो ऐसे में आज जान लेते हैं कि आखिर एक व्यक्ति को रोजाना कितना खाना जरूरी है। इसी के साथ जानते हैं कि आखिर खाना खाना क्यों जरूरी है।
क्या रोजाना खाना खाना जरूरी है?
रोजाना खाना खाना इसलिए जरूरी है क्योंकि इससे शरीर को एनर्जी मिलती है। खाने से शरीर को कई तरह के पोषक तत्व मिलते हैं, जो शरीर को संतुलित रूप से काम करने में मदद करते हैं। खाने में कार्बोहाइड्रेट, फैट, प्रोटीन, मिनरल्स सॉल्ट और विटामिन जैसे पांच घटक होते हैं। इन सभी घटकों की सही मात्रा वाले खाने को संतुलित खाना कहते हैं।
एक व्यक्ति को दिन में कितना खाना चाहिए
ज्यादातर लोग दिन में तीन बार खाना खाते हैं, लेकिन कुछ लोग दिनभर में चार-पांच बार थोड़े-थोड़े समय पर खाना खाना पसंद करते हैं। अब एक दिन में किसी व्यक्ति को रोजाना कितने खाने की जरूरत होती है, यह उनके लिंग, लंबाई, वजन और एक्टिविटी के लेवल पर निर्भर करता है। रिपोर्ट्स की मानें तो महिलाओं को रोजाना लगभग 2,000 कैलोरी खानी चाहिए, जबकि पुरुषों को रोजाना लगभग 2,500 कैलोरी का खानी चाहिए। इसी के साथ कहा ये भी जाता है कि एक बार में खाने के बजाय थोड़ा-थोड़ा करके खाने से शरीर में तेजी से फैट बर्न होता है।
क्या कहता है आयुर्वेद
आयुर्वेद में एक बैलेंस लाइफस्टाइल का मतलब है हल्का नाश्ता, थोड़ा ज्यादा लंच और बहुत कम डिनर। डिनर भी सूर्यास्त से पहले किया जाना चाहिए। आयुर्वेद में एक दिन में दो मील खाना हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है। दो मील के बीच में 6 घंटे का गैप होना चाहिए। ऐसा करके खाने को पचाने का समय मिलता है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीकों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट से सलाह लें।

Comments are closed.