हेडलाइंस
रेल यात्रियों को मिलेगी KAVACH की अटूट सुरक्षा, ₹483.65 करोड़ की लागत से अपग्रेड होगा पश्चिम रेलवे Punjab:नशे ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, पांच भाइयों की ओवरडोज से मौत; पिता ने सड़क हादसे में तोड़ा था दम - Five Brothers Die Of Drug Overdose In Punjab 'Must take pledge to end hooliganism in Gujarat': Arvind Kejriwal at regional booth worker conference | India News Police Lathicharged Shopkeepers, Municipal Commissioner Demolished Four Shops On Court Orders - Bihar News Mau: निजामुद्दीनपुर मुहल्ला में धर्मांतरण करा रहे आठ लोग गिरफ्तार...नशीले पदार्थ, बाइबिल बरामद अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ:ज्योतिष विधा के गूढ़ रहस्यों पर होगा मंथन, सवाल भी पूछ सकेंगे, जल्द कराएं पंजीकरण - Amar Ujala Jyotish Mahakumbh In Dehradun In-depth Discussion On Profound Mysteries Of Astr... Mp Ias Transfers:वरिष्ठ सचिवों पर मुख्यमंत्री का भरोसा, प्रशासनिक कमी के बीच नई टीम को बड़ी जिम्मेदारी - Mp News: Chief Minister Places Trust In Senior Secretaries, Giving The New Team Significant Res... Maharashtra:पार्षदों से मिलने होटल पहुंचे शिंदे; कहा- महायुति से होगा Bmc का मेयर, शिवसेना यूबीटी को भी घेरा - Maharashtra Politics Shinde Reached Hotel Meet Corporators Says Bmc Mayor From Mahayuti A... Grand Hindu Conference Organized In Kelwara To Mark Completion Of 100 Years Of Rss - Baran News अभिषेक शर्मा की तरह अब नीतीश ने न्यूजीलैंड के खिलाफ किया पर्ची सेलिब्रेशन, साथी खिलाड़ी भी रह गए हैरान, देखें VIDEO

Bihar:मोहर्रम जुलूस में मुंह में पेट्रोल भरकर करतब दिखाने के दौरान आग से झुलसी बच्ची की मौत; आरोपी गिरफ्तार – Girl Burnt To Death While Performing Stunts With Petrol In Moharram Procession In Samastipur; Accused Arrested


Girl burnt to death while performing stunts with petrol in Moharram procession in Samastipur; accused arrested

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के समस्तीपुर जिले में आग से झुलसी एक बच्ची की रविवार को पीएमसीएच ले जाने के दौरान मौत हो गई। दरअसल, कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भुट्टा चौक के पास मोहर्रम जुलूस के दौरान मुंह में पेट्रोल भरकर करतब किया जा रहा था। उसी दौरान बच्ची हादसे का शिकार हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने शहर के धर्मपुर वार्ड 27 निवासी आरोपी मोहम्मद इरशाद उर्फ बूच्ची को गिरफ्तार किया है। मृत बच्ची की पहचान बासुदेवपुर के ही सोनू कुमार राम की बेटी निधि कुमारी (7) के रूप में की गई है।

जानकारी के मुताबिक, कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भुट्टा चौक पर मोहर्रम का ताजिया जुलूस निकला हुआ था। जहां सात साल की निधि कुमारी अपनी दादी के साथ जुलूस देख रही थी। उस दौरान जुलूस में शामिल मोहम्मद इरशाद उर्फ बूच्ची मुंह में पेट्रोल भरकर आग जलाकर करतब कर रहा था। इसी दौरान उसने आग का लुक्का पेट्रोल निधि कुमारी की ओर फेंका। उस घटना में निधि की दादी तो बच गईं। लेकिन निधि के शरीर पर वह लुक्का जा गिरा, जिससे निधि गंभीर रूप से झुलस गई। हल्ला होने पर उसे स्थानीय लोगों की मदद से डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां से उसे गंभीर स्थिति में पीएमसीएच ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। उधर इस मामले में निधि की दादी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

मृतका निधि कुमारी

आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

सदर डीएसपी संजय कुमार पांडे ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर प्राथमिकी दर्ज की है। साथ ही लुक्का उड़ाने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कल्याणपुर थाने में धारा 302 और एससी/एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मोहर्रम जुलूस के दौरान हुई थी घटना

दरअसल, शनिवार को मोहर्रम पर्व को लेकर विभिन्न जगहों से निकाले गए ताजिए जुलूस के दौरान भुट्टा चौक के पास यह घटना हुई थी। इस घटना के बाद कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति भी उत्पन्न हो गई थी। हालांकि पुलिस ने मामले को संभाल लिया था। साथ ही इस घटना को लेकर शनिवार को पुलिस कुछ भी बोलने से परहेज कर रही थी।



Source link

1019190cookie-checkBihar:मोहर्रम जुलूस में मुंह में पेट्रोल भरकर करतब दिखाने के दौरान आग से झुलसी बच्ची की मौत; आरोपी गिरफ्तार – Girl Burnt To Death While Performing Stunts With Petrol In Moharram Procession In Samastipur; Accused Arrested
Artical

Comments are closed.

रेल यात्रियों को मिलेगी KAVACH की अटूट सुरक्षा, ₹483.65 करोड़ की लागत से अपग्रेड होगा पश्चिम रेलवे     |     Punjab:नशे ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, पांच भाइयों की ओवरडोज से मौत; पिता ने सड़क हादसे में तोड़ा था दम – Five Brothers Die Of Drug Overdose In Punjab     |     ‘Must take pledge to end hooliganism in Gujarat’: Arvind Kejriwal at regional booth worker conference | India News     |     Police Lathicharged Shopkeepers, Municipal Commissioner Demolished Four Shops On Court Orders – Bihar News     |     Mau: निजामुद्दीनपुर मुहल्ला में धर्मांतरण करा रहे आठ लोग गिरफ्तार…नशीले पदार्थ, बाइबिल बरामद     |     अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ:ज्योतिष विधा के गूढ़ रहस्यों पर होगा मंथन, सवाल भी पूछ सकेंगे, जल्द कराएं पंजीकरण – Amar Ujala Jyotish Mahakumbh In Dehradun In-depth Discussion On Profound Mysteries Of Astrology Will Take     |     Mp Ias Transfers:वरिष्ठ सचिवों पर मुख्यमंत्री का भरोसा, प्रशासनिक कमी के बीच नई टीम को बड़ी जिम्मेदारी – Mp News: Chief Minister Places Trust In Senior Secretaries, Giving The New Team Significant Responsibilities A     |     Maharashtra:पार्षदों से मिलने होटल पहुंचे शिंदे; कहा- महायुति से होगा Bmc का मेयर, शिवसेना यूबीटी को भी घेरा – Maharashtra Politics Shinde Reached Hotel Meet Corporators Says Bmc Mayor From Mahayuti Alliance     |     Grand Hindu Conference Organized In Kelwara To Mark Completion Of 100 Years Of Rss – Baran News     |     अभिषेक शर्मा की तरह अब नीतीश ने न्यूजीलैंड के खिलाफ किया पर्ची सेलिब्रेशन, साथी खिलाड़ी भी रह गए हैरान, देखें VIDEO     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088