Bihar:मलमास मेला के अवसर पर पटना और राजगीर के बीच चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन – Special Train Will Run Between Patna And Rajgir On The Occasion Of Malmas Fair In Bihar

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के राजगीर में चल रहे मलमास मेला के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा के लिए पटना और राजगीर के बीच एक स्पेशल ट्रेन का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है। यह स्पेशल पटना और राजगीर के मध्य 19 जुलाई से 18 अगस्त तक प्रतिदिन चलायी जाएगी।
गाड़ी सं. 03250 पटना-राजगीर मलमास मेला स्पेशल 19 जुलाई से 18 अगस्त तक प्रतिदिन पटना से 10.35 बजे खुलकर 10.48 बजे राजेंद्रनगर, 10.56 बजे गुलजारबाग, 11.05 बजे पटना सिटी, 11.18 बजे बंकाघाट, 11.25 बजे फतुहा, 11.35 बजे खुसरुपुर, 11.44 बजे करौटा, 11.51 बजे टेकाबीघा, 12.01 बजे बख्तियारपुर, 12.16 बजे हरनौत, 12.27 बजे वेना, 12.42 बजे बिहारशरीफ, 12.51 बजे पावापुरी रोड, 13.00 बजे नालंदा और 13.13 बजे सिलाव रुकते हुए 13.40 बजे राजगीर पहुंचेगी।
गाड़ी सं. 03249 राजगीर-पटना मलमास मेला स्पेशल 19 जुलाई से 18 अगस्त तक प्रतिदिन राजगीर से 15.10 खुलकर 15.18 बजे सिलाव, 15.26 बजे नालंद, 15.36 बजे पावापुरी रोड 15.45 बजे बिहारशरीफ, 16.00 बजे वेना, 16.09 बजे हरनौत, 16.35 बजे बख्तियारपुर, 16.43 बजे टेकाबीघा, 16.51 बजे करौटा, 17.00 बजे खुसरुपुर, 17.12 बजे फतुहा, 17.21 बजे बंकाघाट, 17.30 बजे पटना सिटी, 17.38 बजे गुलजारबाग और 17.46 बजे राजेंद्रनगर रुकते हुए 18.30 बजे पटना जं. पहुंचेगी।
इस मलमास मेला स्पेशल में शयनयान श्रेणी के सात कोच और साधारण श्रेणी के सात कोच होंगे। साथ ही यह पूर्णतः अनारक्षित स्पेशल के रूप में चलाई जाएगी।

Comments are closed.