Bihar :शादीशुदा महिला से फोन पर लव, घर घुसकर संबंध भी बनाया; वीडियो बनाकर इस चीज के लिए ब्लैकमेल करने लगा – Samastipur News: Trapped The Phone With A Married Woman, Also Made A Relationship; Blackmailed By Making Video

समस्तीपुर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समस्तीपुर की शादीशुदा महिला के साथ एक हैवान ने घिनौनी हरकत की है। यह ऐसा केस है, जिसे समाज रहने वाले हर किसी को जनना चाहिए। कहानी की शुरुआत मिस कॉल से होती है। 23 साल का युवक 35 साल की शादीशुदा महिला को मिस कॉल करता है। पहले तो महिला ने इग्नोर कर दिया। फिर, जब बार-बार कॉल करने लगा तो महिला ने उसका कॉल रिसीव कर लिया। उसने खुद को उसके पति का रिश्तेदार बताया और उससे फोन पर बात करने लगा। इसके बाद प्रेम जाल में फंसा लिया। एक दिन उसके घर आ गया और झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाया। इतना ही नहीं युवक ने इस गंदी हरकत का वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने के नाम पर 5 लाश रुपये मांगने लगा। महिला ने जब पांच लाख कैश देने से इनकार कर दिया तो युवक ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रिश्तेदार होने की बात पर महिला ने अरमान को घर पर मिलने बुलाया
यह घटना फरवरी माह की है। पहले तो महिला लोकलाज के कारण चुप रही। लेकिन, जब वीडियो वायरल हुआ तब उसने साइबर थाने में न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने FIR दर्ज कर छानबीन शुरु की। पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान के जरजिए मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र से मो. अरमान उर्फ आर्यन (23) नामक युवक को गिरफ्तार किया है। समस्तीपुर एसपी ने बताया कि महिला का पति बिहार के बाहर जॉब करता है। वह सास और ननद के साथ घर पर रहती है। महिला ने पूछताछ में बताया कि 4 फरवरी को महिला को एक अनजान नंबर से फोन आता है। अनजान नंबर देख महिला फोन नहीं उठा रही थी। बार-बार कॉल आने के बाद वह फोन उठा लेती है। तो आर्यन महिला के पति का रिश्तेदार बताकर उससे बात करने लगता है। अब वह बार-बार फोन करने लगा था। फिर उसे प्रेम जाल में फंसाया। फिर महिला से मिलने का जिद करने लगा। रिश्तेदार होने की बात पर महिला ने उसे घर पर मिलने के लिए बुलाया। महिला की सास और ननद को विश्वास में लेकर महिला के कमरे में चला गया।
महिला को वीडियो दिखाकर पांच लाख रुपए की मांग की
एसपी ने बताया कि आरोपी अरमान ने महिला से संबंध बनाने की जिद करने लगा। इस दौरान उसने कहा कि महिला संबंध नहीं बनाएगी तो वह यहीं पर जहर खा लेगा। फिर उसने महिला से संबंध बना लिया। साथ ही चुपके से इसका वीडियो भी बना लिया। कुछ दिनों बाद आरोपी अरमान ने महिला को वीडियो दिखाकर पांच लाख रुपए की मांग की। महिला ने उसकी मांग पूरी नहीं की तो युवक ने सोशल मीडियो पर वीडियो को वायरल कर दिया।

Comments are closed.