Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today In Hindi 8 February 2025 – Amar Ujala Hindi News Live
09:24 AM, 08-Feb-2025
Bihar News: गैस सिलेंडर ब्लास्ट में 10 लोग झुलसे; घर में लगी आग को बुझाने पहुंचे थे लोग, अचानक हुआ विस्फोट

आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इसी बीच घर के अंदर रखा गैस सिलेंडर अचानक तेज धमाके के साथ ब्लास्ट कर गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। और पढ़ें
09:04 AM, 08-Feb-2025
Bihar News: पति-पत्नी के झगड़े को सुलझाने गए सरपंच की हत्या, सनकी पोते ने ही सिर पर वारकर मार डाला

घनश्याम शर्मा पहले धुरगांव पंचायत के उप मुखिया थे। पहली बार 2021 में सरपंच बने थे। उनकी हत्या की खबर जैसे ही उनके परिवार और गांव में फैली हर कोई स्तब्ध रह गया। परिजन हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। और पढ़ें
08:39 AM, 08-Feb-2025
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 8 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार
Bihar Police: बिहार पुलिस ने कुख्यात मनीष यादव पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। कई मामलों में पुलिस को उसकी तलाश थी। पूर्व मुखिया अरविंद यादव हत्याकांड का वह नामजद आरोपी था। और पढ़ें

Comments are closed.