Bihar By Election: Rjd Mp Sudhakar Singh Targeted Jdu, Said- Lalu Prasad Is Ill, Where Is Your Cm Nitish Kumar – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar By Election:जदयू पर राजद सांसद का पलटवार, कहा

लालू प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने जनता दल यूनाईटेड के सवालों का जवाब दिया है। रामगढ़ में उपचुनाव का प्रचार करने पहुंचे राजद सांसद ने कहा कि हमारे नेता लालू प्रसाद स्वास्थ्य कारणों से घोषित रूप से इलाजरत हैं। अभी तत्काल में उनकी बाईपास सर्जरी हुई है। उनके स्वास्थ्य के बारे में जनता जानती है। लेकिन, जदयू को पता नहीं है। जदयू कोई पार्टी नहीं है। जदयू अब बटोरूआ पार्टी बन गई है। सत्ता लोभी सब एक पागल को लेकर करके एक घंटा के लिए निकलता है। वह भी कभी-कभी। उनके नेता अभी तक चुनाव में नहीं दिखे हैं। वह तो बिहार के मुख्यमंत्री हैं। उन्हें तो
सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि जदयू वालों से पूछना चाहिए कि उपचुनाव में अब तक उनके नेता नहीं दिखे। उनके नेता चंद नौकरशाह और कैबिनेट मंत्रियों की कैद में अघोषित रूप हैं। उनको चंगुल से बाहर कैसे निकालें, यह बिहार की जनता सोच रही है। इस बार उनका इलाज कर देगी। दरअसल, जदयू ने तंज कसा था कि राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को नजरबंद कर दिया गया है। वह कैद हैं इसलिए बाहर नहीं निकल रहे हैं।
आज तक तो आएसएस के लोगों ने माफी नहीं मांगी
वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के “जब तक सनातन बहुमत में है तब तक लोकतंत्र मजबूत है” वाले बयान पर सुधाकर सिंह ने कहा कि यह लोग लोकतंत्र विरोधी हैं। यह आरएसएस, गोवलकर और सावरकर के वंशज हैं। ये लोग भी लोकतंत्र विरोधी थे। देश की आजादी के खिलाफ थे। आज तक तो आएसएस के लोगों ने माफी नहीं मांगी। 2007 में सुप्रीम कोर्ट के दबाव में आकर अपने मुख्यालय पर तिरंगा फहराया। देश की जनता ने जब डोज दे दिया है तो इनको लोकतंत्र याद आ रहा है। नहीं तो ये तो कह रहे थे कि हम संविधान बदलेंगे। इसके लिए वह 400 पार का नारा लगा रहे थे। लेकिन परिणाम क्या हुआ यह जनता देख रही है।
रामगढ़ हमेशा समाजवादियों का गढ़ रहा है
रामगढ़ में उपचुनाव को लेकर सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि कोई गलती से 50 या 70 साल में एक दो बार जीता होगा। रामगढ़ हमेशा समाजवादियों का गढ़ रहा है और यहां न्याय, ईमानदारी और विकास पर वोट पड़ता है। इसी एजेंडा पर कोई मुकाबले में नहीं है। रामगढ़ हमेशा ईमानदार और न्याय पर रहने वाले लोगों को वोट देता है।

Comments are closed.