Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Bihar Chinese Citizen Travel To India Without Proper Paper Taking Video Before Pm Modi Bihar Visit – Amar Ujala Hindi News Live


मधुबनी में पिपरौन-जटही अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 48 एसएसबी बटालियन ने दो चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों बिना अनुमति के भारत की सीमा में घुस रहे थे। जवानों ने इन्हें पिलर संख्या 284/35 के पास पकड़ा। गिरफ्तार एक व्यक्ति का नाम वू हेलोंग है, जिसकी उम्र 38 साल है। वह चीन के लियाओनिंग प्रांत के डालियान शहर का रहने वाला है। उसका पासपोर्ट नंबर EL9961400 है और उसके पिता का नाम शेन जहोंग मिंग है।

Trending Videos

जांच में पता चला कि वू हेलोंग 14 मार्च को टूरिस्ट वीजा पर नेपाल के काठमांडू पहुंचा था। उसके पास 11 जून 2025 तक वैध वीजा है, जिसे 11 जुलाई 2025 तक बढ़ा दिया गया है। वह काठमांडू और पोखरा घूमने के बाद 26 मई को जनकपुर पहुंचा और “मिथिला चिरायु” होटल में रुका। पूछताछ में वू हेलोंग ने बताया कि वह पहले चीन में रेस्टोरेंट चलाता था, लेकिन वह दो साल पहले बंद हो गया। अब वह सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर काम कर रहा है। इसके लिए उसने अलीबाबा से 10,000 युवान (चीनी मुद्रा) लिए हैं। वह टिकटॉक और वीचैट जैसे प्लेटफॉर्म पर वीडियो बनाकर डालता है। दूसरे व्यक्ति का नाम शेंग जुन योंग है। वह 27 फरवरी को शंघाई से नेपाल आया था। उसके पास टूरिस्ट वीजा था, जिसकी वैधता 27 मई 2025 तक थी, जिसे अब 26 जून 2025 तक बढ़ाया गया है। वह इससे पहले भी मार्च 2024 से मई 2024 तक नेपाल घूम चुका है। इस बार वह अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने नेपाल आया था।

यह भी पढ़ें: फर्जी कागजात से जमीन दाखिल खारिज, सीओ पर दर्ज एफआईआर, महिला ने लगाया अकेले मिलने का दबाव का आरोप

जांच के दौरान वू हेलोंग के मोबाइल से 50 से ज्यादा भारत विरोधी और खालिस्तान समर्थक वीडियो मिले हैं, जो उसने 7 मई के बाद इंटरनेट से डाउनलोड किए थे। हालांकि, अब तक यह साबित नहीं हुआ है कि उसने ये वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए हों। वू ने बताया कि वह इन वीडियो को भविष्य में पोस्ट करके अपने व्यू और फॉलोअर्स बढ़ाना चाहता था। दोनों चीनी नागरिकों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए हरलाखी थाने को सौंपा जाएगा एसएसबी के कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी ने बताया कि उनकी टीम भारत-नेपाल सीमा पर पूरी सतर्कता से निगरानी कर रही है और जवान चौकस हैं।

वू हेलोंग ने बताया कि उसने ये वीडियो इसलिए डाउनलोड किए थे ताकि आगे चलकर इन्हें अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके ज्यादा व्यू और फॉलोवर्स पा सके। पकड़े गए दोनों चीनी नागरिकों को अब आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए हरलाखी थाना को सौंपा जाएगा। 48 एसएसबी बटालियन के कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी ने कहा कि उनकी बटालियन भारत-नेपाल सीमा पर अपनी जिम्मेदारी वाले इलाकों में पूरी नजर रखे हुए है और सभी जवान सतर्क हैं। चीनी नागरिक से बातचीत और जांच के लिए विशेषज्ञों की एक टीम भी बुलाई जा रही है।



Source link

2798000cookie-checkBihar Chinese Citizen Travel To India Without Proper Paper Taking Video Before Pm Modi Bihar Visit – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Sheikhpura News: A Person Died After Falling From Train, Was Going To Gaya To Meet His Daughter – Amar Ujala Hindi News Live     |     Silver Factory Fire In Pictures: Burning People Scattered Goods Explosion Caused Devastation Shudder To See It – Amar Ujala Hindi News Live     |     Chamoli Heavy Rainfall Due To Rising Water Level Temporary Bridge Built On The Pranmati River Was Washed – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: अब आईपीयू में होगा अनाथ कोटा, विद्यार्थी मुफ्त कर सकेंगे पढ़ाई     |     Chhindwara News: Attempt To Gangrape A 16-year-old Minor, Case Registered Against Two – Madhya Pradesh News     |     ये कार ब्रांड्स सिर्फ गाड़िया ही नहीं बल्कि विमानों के इंजन भी बनाती है, जमीन के साथ-साथ आसमान में भी इनकी मशीनो का बजता है डंका!     |     HDFC Life Simplifies Claim Submission Process for Families Affected by Ahmedabad Tragedy     |     Bidso Inks Multi-Year Licensing Pacts with Hasbro, Hello Kitty, Chhota Bheem and more     |     Rajasthan Police Issues Cyber Fraud Alert Regarding Fake Sbi Rewardz App – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal Three More Including A Young Woman Drowned In A Ravine In Kangra – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088