Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Railway Train Running Between Danapur Saharsa Via Hajipur-shahpur Patori-barauni-manasi Will Go Till Supaul - Amar Ujala Hindi News Live Kanpur Accident: उलटी दिशा में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से इंटर के छात्र की मौत JEE Advanced 2025 के लिए क्या पढ़ें और क्या नहीं? आईआईटी कानपुर ने जारी किया सिलेबस, ऐसे करें डाउनलोड, मई में परीक्षा   Pauri Garhwal: कार खाई में गिरी, हादसे में चालक की मौत, आठ लोग घायल, शादी में शामिल होने थे जा रहे सभी After The Mastermind In The Case Of Brutality Against Students In Bhopal, Two Accused Were Arrested From Panna - Amar Ujala Hindi News Live Jaisalmer: Hundreds Of People Gathered Against Pahalgam Attack Whole Society Submitted Memorandum To President - Jaisalmer News Himachal: 28 अप्रैल तक इन विभागों के ठेकेदारों को बकाया देनदारियों की पहली किस्त जारी करने के निर्देश इतिहास रचने की दहलीज पर ट्रेंट बोल्ट, ऐसा करने वाले बनेंगे सिर्फ तीसरे कीवी गेंदबाज प्राइम वीडियो की वो बेहतरीन सीरीज, जिसके आगे भूल जाएंगे 'मिर्जापुर' का एक्शन, अब तक आ चुके 2 बेहतरीन सीजन 10 साल में भारत ने 17 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला बाहर, वर्ल्ड बैंक के ये आंकड़े आपको कर देंगे खुश

Bihar: Cm Nitish Will Give Gift Of 2000 Crores To Darbhanga In Pragati Yatra, Plan To Beautify Flyovers-ponds – Amar Ujala Hindi News Live


Bihar: CM Nitish will give gift of 2000 crores to Darbhanga in Pragati Yatra, plan to beautify flyovers-ponds

समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने तैयारियों की समीक्षा की
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 11 जनवरी को अपनी प्रगति यात्रा के दौरान दरभंगा पहुंचेंगे। वे यहां विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह दौरा राज्य के लिए खास रहेगा, क्योंकि वे इस दौरान लगभग 2000 करोड़ से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री अपनी यात्रा के दौरान कुल चार घंटे 30 मिनट तक दरभंगा में रहेंगे और यहां की विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण कर उनका उद्घाटन करेंगे।

Trending Videos

 

दोनार फ्लाईओवर का करेंगे शिलान्यास

मुख्यमंत्री के इस दौरे का सबसे प्रमुख कार्यक्रम दोनार फ्लाईओवर का शिलान्यास होगा। यह फ्लाईओवर 134 करोड़ की लागत से बनेगा। इसके निर्माण से दरभंगा शहर में जाम की समस्या से निजात मिलेगी। दरभंगा शहर को जाम से राहत देने के लिए यह फ्लाईओवर अहम कदम साबित होगा। इस परियोजना के लिए 2014 में तत्कालीन सांसद कीर्ति आजाद द्वारा शिलान्यास किया गया था, लेकिन निर्माण प्रक्रिया में देरी हुई। अब, 10 सालों के इंतजार के बाद यह योजना फिर से साकार होने जा रही है।

इसके निर्माण से न केवल शहरवासियों को राहत मिलेगी, बल्कि बेनीपुर, बिरौल, सदर अनुमंडल सहित सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और खगड़िया जिलों से आने वाले लोगों को भी जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा। इसके शिलान्यास को लेकर नगर विधायक संजय सरावगी ने काफी प्रयास किए हैं और अब उनके प्रयासों को सफलता मिल रही है।

 

मुख्यमंत्री इन योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा के दौरान कई अन्य योजनाओं का भी उद्घाटन होगा। सबसे पहले, सिमरी थाना क्षेत्र में बने वृहद आश्रय गृह का उद्घाटन किया जाएगा। यह आश्रय गृह 200 बेड का होगा, जिसमें 100 बेड बेसहारा लड़कों और 100 बेड बेसहारा लड़कियों के लिए सुरक्षित होंगे। इस आश्रय गृह का निर्माण 35 करोड़ की लागत से किया गया है। यहां पर रहने वाले अनाथ और बेसहारा बच्चों के लिए समुचित खाने, पीने और रहने की व्यवस्था की गई है। इस आश्रय गृह का उद्घाटन और निरीक्षण मुख्यमंत्री करेंगे।

इसके बाद चन्द्रसार पोखर के पास मत्स्य विपणन किट का वितरण किया जाएगा। इसके बाद मिथिला के तालाबों के सौंदर्यीकरण योजना का शिलान्यास होगा। दरभंगा के चार बड़े तालाबों हराही, गंगासागर, दिग्घी और मिर्जा खां तालाब को जोड़कर एक बड़ी झील बनाने की योजना को भी फिर से जीवन मिलेगा। यह सौंदर्यीकरण योजना दरभंगा के जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने और शहर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण कदम है।

 

समाज कल्याण मंत्री ने की तैयारी की समीक्षा

मुख्यमंत्री के दौरे से पहले, बिहार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने वृहद आश्रय गृह का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इस योजना को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और मुख्यमंत्री के आगमन पर इस योजना का उद्घाटन होगा। मंत्री ने इस योजना को बेसहारा और अनाथ बच्चों के लिए वरदान बताया।



Source link

2217050cookie-checkBihar: Cm Nitish Will Give Gift Of 2000 Crores To Darbhanga In Pragati Yatra, Plan To Beautify Flyovers-ponds – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Railway Train Running Between Danapur Saharsa Via Hajipur-shahpur Patori-barauni-manasi Will Go Till Supaul – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kanpur Accident: उलटी दिशा में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से इंटर के छात्र की मौत     |     JEE Advanced 2025 के लिए क्या पढ़ें और क्या नहीं? आईआईटी कानपुर ने जारी किया सिलेबस, ऐसे करें डाउनलोड, मई में परीक्षा       |     Pauri Garhwal: कार खाई में गिरी, हादसे में चालक की मौत, आठ लोग घायल, शादी में शामिल होने थे जा रहे सभी     |     After The Mastermind In The Case Of Brutality Against Students In Bhopal, Two Accused Were Arrested From Panna – Amar Ujala Hindi News Live     |     Jaisalmer: Hundreds Of People Gathered Against Pahalgam Attack Whole Society Submitted Memorandum To President – Jaisalmer News     |     Himachal: 28 अप्रैल तक इन विभागों के ठेकेदारों को बकाया देनदारियों की पहली किस्त जारी करने के निर्देश     |     इतिहास रचने की दहलीज पर ट्रेंट बोल्ट, ऐसा करने वाले बनेंगे सिर्फ तीसरे कीवी गेंदबाज     |     प्राइम वीडियो की वो बेहतरीन सीरीज, जिसके आगे भूल जाएंगे ‘मिर्जापुर’ का एक्शन, अब तक आ चुके 2 बेहतरीन सीजन     |     10 साल में भारत ने 17 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला बाहर, वर्ल्ड बैंक के ये आंकड़े आपको कर देंगे खुश     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088