Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Kunal Kamra vs Shiv Sena: Joke on Eknath Shinde triggers major row; venue vandalised, FIR filed | India News Bihar News: People Angry With The Murder In Siwan Created A Ruckus; Blocked Road: Bihar Police Investigation - Amar Ujala Hindi News Live Big Accident In Dehradun Truck Hits Car At Lachhiwala Toll Plaza - Amar Ujala Hindi News Live Indore News: मार्च के अंत में भीषण गर्मी का अलर्ट, जानिए कबसे चलेगी लू Rajasthan Assembly: Final Day Of Budget Session, Focus On Coaching Center Bill, Conversion Bill Remains Stuck - Amar Ujala Hindi News Live IPL 2025: LSG के लिए अच्छी खबर नहीं, वापसी की राह देख रहे स्टार गेंदबाज को फिर से लगी चोट 'ब्लैक' की छोटी बच्ची 20 साल बाद हुई बला की खूबसूरत, शादी के गुलाबी जोड़े में लगी हसीन, तस्वीरों से नहीं हटेगी नजर 1.5 टन Split AC की 52% तक धड़ाम हुई कीमत, सस्ते में खरीदने के लिए मच गई होड़ वजन घटाने के लिए रोज कितनी देर वॉक करनी चाहिए, जिससे शरीर पर जमा फैट तेजी से कम हो और बॉडी शेप में आने लगे इस हफ्ते सजेगा IPO बाजार, आएंगे इतनी कंपनियों के इश्यू, अकाउंट में पैसे रखें तैयार

Bihar Congress President Rajesh Kumar Mla Bihar Congress Pappu Yadav Via Kanhaiya Kumar Rajesh Rama – Amar Ujala Hindi News Live


बिहार विधानसभा चुनाव में अब करीब सात महीने हैं। कांग्रेस ने बिहार का अध्यक्ष बदल डाला है। जबरदस्त तरीके से। हिंदू-मुसलमान… दोनों ही धर्मों में अगड़ों को आगे रखने का आरोप झेलती रही कांग्रेस ने सीधे रुख बदलते हुए एक दलित विधायक को बिहार कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया है। मंगलवार रात इसकी घोषणा के साथ निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का दिल टूट गया। वह सामने से नहीं बोल रहे थे, लेकिन उनके समर्थक पूरी उम्मीद लगाए बैठे थे कि कांग्रेस जैसे ही अखिलेश प्रसाद सिंह से कुर्सी छीनेगी तो उनका भाग्य खुलेगा। ऐसा नहीं हुआ। खैर, अखिलेश सिंह की कुर्सी जाना भी पप्पू यादव के जख्मों पर मरहम है। लेकिन, यह भी उनके लिए कम बड़ा मरहम नहीं है कि नए कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार उनके मामले में फिट बैठेंगे। कहा जा रहा है कि राजेश कुमार को कुर्सी दिलाने में कन्हैया कुमार की बड़ी भूमिका है और वह पप्पू यादव के लिए भी सकारात्मक हैं।

Trending Videos

यह खबर भी पढ़िए –Bihar: तेजस्वी यादव ने यह क्या किया? गिरिराज सिंह को कूदना पड़ा मैदान में, शिवराज सिंह चौहान को लिखी चिट्ठी

पप्पू यादव बड़े फैक्टर, अखिलेश लगा रहे थे किनारे

अखिलेश सिंह बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे, तभी से यह बात कही जा रही थी कि वह राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के प्रतिनिधि के रूप में इस कुर्सी पर आकर बैठे हैं। राज्यसभा में उनके प्रवेश के समय इस बात को और ताकत मिली। यहां तक सब ठीक चल रहा था, लेकिन अखिलेश सिंह ने अपने सामने किसी को नहीं समझा- यह साफ दिख गया। राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय जाकर अपनी जन अधिकार पार्टी का देश की सबसे पुरानी राष्ट्रीय पार्टी में विलय करा दिया। सदस्यता की तस्वीरें आ गईं। लेकिन, जब पप्पू यादव बिहार आए तो उन्हें अखिलेश सिंह का साथ नहीं मिला। कहा जाता है कि यादवों में कोई और नहीं दिखे, इस फेर में लालू परिवार ने पप्पू यादव को किनारे रखा और अखिलेश सिंह ने यह पक्का करने में कसर नहीं छोड़ी कि उन्हें पूर्णिया से लोकसभा टिकट नहीं मिले। इस फेर में राजद ने पहले ही महागठबंधन की ओर से औपचारिक घोषणा के पहले बीमा भारती को पूर्णिया के लिए सिम्बल दे दिया। नतीजा यह रहा कि पप्पू यादव ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और वह बगैर कांग्रेस का साथ मिलने की बात कहते हुए सांसद भी चुन लिए गए।



Source link

2613460cookie-checkBihar Congress President Rajesh Kumar Mla Bihar Congress Pappu Yadav Via Kanhaiya Kumar Rajesh Rama – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

Kunal Kamra vs Shiv Sena: Joke on Eknath Shinde triggers major row; venue vandalised, FIR filed | India News     |     Bihar News: People Angry With The Murder In Siwan Created A Ruckus; Blocked Road: Bihar Police Investigation – Amar Ujala Hindi News Live     |     Big Accident In Dehradun Truck Hits Car At Lachhiwala Toll Plaza – Amar Ujala Hindi News Live     |     Indore News: मार्च के अंत में भीषण गर्मी का अलर्ट, जानिए कबसे चलेगी लू     |     Rajasthan Assembly: Final Day Of Budget Session, Focus On Coaching Center Bill, Conversion Bill Remains Stuck – Amar Ujala Hindi News Live     |     IPL 2025: LSG के लिए अच्छी खबर नहीं, वापसी की राह देख रहे स्टार गेंदबाज को फिर से लगी चोट     |     ‘ब्लैक’ की छोटी बच्ची 20 साल बाद हुई बला की खूबसूरत, शादी के गुलाबी जोड़े में लगी हसीन, तस्वीरों से नहीं हटेगी नजर     |     1.5 टन Split AC की 52% तक धड़ाम हुई कीमत, सस्ते में खरीदने के लिए मच गई होड़     |     वजन घटाने के लिए रोज कितनी देर वॉक करनी चाहिए, जिससे शरीर पर जमा फैट तेजी से कम हो और बॉडी शेप में आने लगे     |     इस हफ्ते सजेगा IPO बाजार, आएंगे इतनी कंपनियों के इश्यू, अकाउंट में पैसे रखें तैयार     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088