Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
बिहार में ‘महा-सियासी ड्रामा’! तेजस्वी यादव का चिराग पासवान पर ‘सीधा हमला’: अफसोस ही जताना है तो गठबंधन छोड़ो Bihar News : Kanwariya Died After Drowning In Sheetal Kund Gupta Dham Rohtas Bihar Police 2025 Sawan - Amar Ujala Hindi News Live UP News: बहन किसी से प्रेम करती है... जानकारी हुई तो छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से काट डाला; देखकर दहल गए घरवाले Kargil Martyrs Memorial Could Not Be Rebuilt In Six Years Uttarakhand News In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live Delhi News: एम्स के वृद्धजन केंद्र में 60 की उम्र के बाद मिलेगा इलाज Bhopal Love-drugs Jihad Yasin's 2 Drug Peddlers Ansh Chawla Jagga Arrested Big Names In High Profile Network - Amar Ujala Hindi News Live Alwar News: एसपी सुधीर चौधरी ने अरावली विहार थाने का किया औचक निरीक्षण, बेहतर पुलिसिंग पर दिया जोर डॉक्टर हत्याकांड: 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली, पीड़ित मां ने पुलिस को दिया दो दिन का अल्टीमेटम Shimla: नेता विपक्ष जयराम ठाकुर केंद्रीय वित्त मंत्री से मिले, मांगी आपदा राहत IND-C vs AUS-C: 200+ रन बनाकर भी मिली हार, ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के सामने इंडिया चैंपियंस की टीम धराशायी

Bihar Crime: Criminals Shot Deputy Mukhiya In Broad Daylight In Arrah, Admitted In Critical Condition – Amar Ujala Hindi News Live


Bihar Crime: Criminals shot Deputy Mukhiya in broad daylight in Arrah, admitted in critical condition

मामले की जांच में जुटी पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आरा में रविवार को बेखौफ और हथियारबंद बदमाशों ने एक उप मुखिया को बीच रास्ते में घेरकर गोली मार दी। इस हमले में उप मुखिया बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए आरा शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल जख्मी की हालत गंभीर बनी हुई है। यह मामला जिले के संदेश थानाक्षेत्र के फुलाड़ी गांव का है। हालांकि इस खूनी वारदात को अंजाम किस कारण से दिया गया है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। जबकि गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की छानबीन शुरू कर दी है।

Trending Videos

जानकारी के मुताबिक, घायल की पहचान संदेश थानाक्षेत्र के फुलाड़ी गांव वार्ड-14 निवासी नाथु साव के बेटे दीपक कुमार केशरी (32) के रूप में हुई है। दीपक पेशे से एक किराना दुकानदार हैं और वह खंडोल पंचायत के वर्तमान उप मुखिया भी हैं। बताया जा रहा है कि दीपक कुमार केशरी रविवार सुबह अपने घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर किराना दुकान का सामान खरीदने संदेश बाजार जा रहे थे। इसी बीच फुलाड़ी गांव स्थित एक नंबर स्टैंड के पास बाइक सवार हेमलेट पहने दो हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। फिर उन पर जानलेवा हमले के तहत तबाड़तोड़ फायरिंग करने लगे। इस हमले में उनके पेट में दाहिनी तरफ गोली लग गई और वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गए।

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और तुरंत घायल को इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित डॉ. विकास सिंह के क्लीनिक में भर्ती कराया। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सक गोली निकालने के प्रयास में लगे हुए हैं।

जख्मी उप मुखिया के दोस्त लवकुश पंडित ने बताया कि दीपक कुमार केशरी जो हमारे पंचायत के उप मुखिया भी हैं, वो आज सुबह अपनी किराना दुकान का सामान खरीदने के लिए मोटरसाइकिल से संदेश बाजार जा रहे थे। तभी अपाची बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मारकर जख्मी कर दिया है। घायल या उनके परिवार वालों की किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं है। घटना को अंजाम किसने और क्यों दिया है, ये हम लोगों को या उनके परिजनों को भी मालूम नहीं है।

जबकि घायल उप मुखिया का इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि जख्मी को दाहिनी तरफ पेट में गोली लगी है, जिससे उनकी पूरी आंत को नुकसान पहुंचा है। फिलहाल हम लोग गोली निकालने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन मरीज की हालत काफी चिंताजनक बनी हुई है।

वहीं, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एएसपी आरा सदर परिचय कुमार ने बताया कि एक उप मुखिया को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारी है। पुलिस घटना के कारण का पता लगाने और इसमें शामिल अपराधियों को चिन्हित कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी हुई है। जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा और इसमें शामिल अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

1517440cookie-checkBihar Crime: Criminals Shot Deputy Mukhiya In Broad Daylight In Arrah, Admitted In Critical Condition – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

बिहार में ‘महा-सियासी ड्रामा’! तेजस्वी यादव का चिराग पासवान पर ‘सीधा हमला’: अफसोस ही जताना है तो गठबंधन छोड़ो     |     Bihar News : Kanwariya Died After Drowning In Sheetal Kund Gupta Dham Rohtas Bihar Police 2025 Sawan – Amar Ujala Hindi News Live     |     UP News: बहन किसी से प्रेम करती है… जानकारी हुई तो छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से काट डाला; देखकर दहल गए घरवाले     |     Kargil Martyrs Memorial Could Not Be Rebuilt In Six Years Uttarakhand News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: एम्स के वृद्धजन केंद्र में 60 की उम्र के बाद मिलेगा इलाज     |     Bhopal Love-drugs Jihad Yasin’s 2 Drug Peddlers Ansh Chawla Jagga Arrested Big Names In High Profile Network – Amar Ujala Hindi News Live     |     Alwar News: एसपी सुधीर चौधरी ने अरावली विहार थाने का किया औचक निरीक्षण, बेहतर पुलिसिंग पर दिया जोर     |     डॉक्टर हत्याकांड: 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली, पीड़ित मां ने पुलिस को दिया दो दिन का अल्टीमेटम     |     Shimla: नेता विपक्ष जयराम ठाकुर केंद्रीय वित्त मंत्री से मिले, मांगी आपदा राहत     |     IND-C vs AUS-C: 200+ रन बनाकर भी मिली हार, ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के सामने इंडिया चैंपियंस की टीम धराशायी     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088