Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Kharge sums up oppn mood: It is 'neither happy, nor sad' | India News भारत को इतिहास पलटना होगा! जिस मैदान पर आजतक नहीं जीता भारत आज से उसी मैदान पर खेला जाएगा चौथा टेस्ट मैच Biihar: Kodha Gang Active In Hajipur, Chain Snatching At 3 Places In A Week - Amar Ujala Hindi News Live Vande Bharat Via Bareilly Will Be Operational By The End Of The Year - Amar Ujala Hindi News Live Uttarakhand Panchayat Election 2025 Noise Of Campaigning Has Stopped 497 Polling Parties Have Left - Amar Ujala Hindi News Live कमरे में बंद करना भी हाथ बांधकर कैद करने जैसा ही अपराध : हाईकोर्ट After The Conclusion Of The Jan Sankalp Camp Of Congress Mlas, The Mlas Were Seen In A New Style - Dhar News Udaipur News: Half Naked Youth Stage Fierce Protest Demand Raised For Reinstatement Of 5000 Unemployed People - Amar Ujala Hindi News Live Rewari: स्वास्थ्य विभाग ने रेलवे स्टेशन पर बने एक मेडिकल स्टोर को किया सील, अवैध एमटीपी किट हुईं बरामद Himachal News: नई भर्ती के लिए हर विभाग में संशोधित होंगे आरएंडपी नियम, कार्मिक विभाग ने जारी किए निर्देश

Bihar Crime: Hardcore Naxalite Lalan Yadav, Absconding For 12 Years, Arrested – Amar Ujala Hindi News Live


औरंगाबाद पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में बीते 12 वर्षों से फरार चल रहे एक हार्डकोर नक्सली ललन यादव को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सली गोह थाना क्षेत्र के जुझारपुर गांव का रहने वाला है।

Trending Videos

दाउदनगर एसडीपीओ कुमार ऋषिराज ने सोमवार की शाम जानकारी देते हुए बताया कि औरंगाबाद जिले को अपराध और नक्सल गतिविधियों से मुक्त बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत ललन यादव की गिरफ्तारी के लिए औरंगाबाद पुलिस और एसटीएफ की एक संयुक्त विशेष टीम का गठन किया गया था।

टीम को तकनीकी और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर लगातार इनपुट मिल रहे थे। सोमवार को गुप्त सूचना मिली कि वांछित नक्सली ललन यादव अपने गांव जुझारपुर में देखा गया है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस और एसटीएफ की टीम ने गांव की घेराबंदी कर छापेमारी की, जिसमें ललन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ में ललन यादव ने कई नक्सली घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

 

पढ़ें: कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा बोले- किसान अन्नदाता ही नहीं, राष्ट्र निर्माता भी हैं

अपराधिक इतिहास भी रहा है

पुलिस के अनुसार, ललन यादव के खिलाफ गोह थाना कांड संख्या 61/12, 140/13, 73/16 और 105/18 दर्ज हैं। इन मामलों में वह लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस को लगातार उसकी तलाश थी।

नक्सलियों का गिरा मनोबल

एसडीपीओ कुमार ऋषिराज ने कहा कि औरंगाबाद पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई से नक्सलियों के मनोबल पर बड़ा असर पड़ा है। जिले में नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। यह गिरफ्तारी नक्सल विरोधी अभियान में औरंगाबाद पुलिस की एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।



Source link

2862740cookie-checkBihar Crime: Hardcore Naxalite Lalan Yadav, Absconding For 12 Years, Arrested – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Kharge sums up oppn mood: It is ‘neither happy, nor sad’ | India News     |     भारत को इतिहास पलटना होगा! जिस मैदान पर आजतक नहीं जीता भारत आज से उसी मैदान पर खेला जाएगा चौथा टेस्ट मैच     |     Biihar: Kodha Gang Active In Hajipur, Chain Snatching At 3 Places In A Week – Amar Ujala Hindi News Live     |     Vande Bharat Via Bareilly Will Be Operational By The End Of The Year – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand Panchayat Election 2025 Noise Of Campaigning Has Stopped 497 Polling Parties Have Left – Amar Ujala Hindi News Live     |     कमरे में बंद करना भी हाथ बांधकर कैद करने जैसा ही अपराध : हाईकोर्ट     |     After The Conclusion Of The Jan Sankalp Camp Of Congress Mlas, The Mlas Were Seen In A New Style – Dhar News     |     Udaipur News: Half Naked Youth Stage Fierce Protest Demand Raised For Reinstatement Of 5000 Unemployed People – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rewari: स्वास्थ्य विभाग ने रेलवे स्टेशन पर बने एक मेडिकल स्टोर को किया सील, अवैध एमटीपी किट हुईं बरामद     |     Himachal News: नई भर्ती के लिए हर विभाग में संशोधित होंगे आरएंडपी नियम, कार्मिक विभाग ने जारी किए निर्देश     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088