Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Begusarai: Miscreants Set Fire To Bullet Bike For Not Paying Extortion Money Of Rs 5 Lakh, Police Deployed - Amar Ujala Hindi News Live Game In Housing Allocation Duda Engineer Used To Make Eligible People Ineligible Ineligible People Eligible - Amar Ujala Hindi News Live - आवास आवंटन में खेल:डूडा का इंजीनियर पात्र को अपात्र…अपात्र को... Roorkee News: Bus Driver Felt Dizzy Bus Went Out Of Control And Enter A Clinic Passengers Injured - Amar Ujala Hindi News Live Delhi Crime: पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का किया भंडाफोड़, नेपाल के तीन नागरिकों समेत सात गिरफ्तार Allegations Of Exploitation Of Contract Workers Working In Sanjay Gandhi Thermal Power Station - Madhya Pradesh News क्या आपका मटका भी पानी ठंडा नहीं करता है? करें यह उपाय, फ्रिज की तरह ठंडा होगा पानी Karauli News Kalash Yatra Of 108 Kundiya Shri Vishnu Mahayagya Started At Sagar Teerth Watch Video - Karauli News कौन हैं लेडी सरपंच नैना झोरड़?: सचिन पायलट को बताया अपना क्रश, ट्रोल होने के बाद दी सफाई, अब क्या बोली... Himachal News: 46 ग्राम चिट्टा, आठ हजार नकदी के साथ जालंधर का सप्लायर गिरफ्तार, होटल की पार्किंग से दबोचा BCCI ने टीम इंडिया के होम शेड्यूल का किया ऐलान, ये 2 देश करेंगे भारत का दौरा, देखें पूरा कार्यक्रम

Bihar: Crocodile Entered House In Bhagalpur, Panic Among People; Forest Department Caught; Chhath Puja – Amar Ujala Hindi News Live


Bihar: Crocodile entered house in Bhagalpur, panic among people; Forest department caught; Chhath Puja

मगरमच्छ को देख लोग दंग रह गए।
– फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार


भागलपुर के नवगछिया पुलिस जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार की अहले सुबह एक मगरमच्छ एक शख्स के घर में घुस आया। यह देख घर के लोगों के होश उड़ गए। आननफानन में वन अधिकारियों को फोन किया। मौके पर पहुंचे वन अधिकारियों ने करीब चार घंटे के मशक्कत के बाद पर्यावरण विशेषज्ञ ज्ञान चंद ज्ञानी एवं डॉल्फिन मित्र की मदद से वन अधिकारियों ने सफलतापूर्वक मगरमच्छ को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि नवगछिया के पकड़ा गांव में सुबह-सुबह चीखें और हड़बड़ी का माहौल था। ऐसा दृश्य वहां के लोगों ने कभी नहीं देखा था। एक विशालकाय मगरमच्छ, लगभग आठ फीट लंबा, उप मुखिया राजीव कुमार के घर के आंगन में आराम फरमा रहा था।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह घटना शुक्रवार सुबह की है। राजीव कुमार के परिजन सुबह के छठ पूजा के कामों में व्यस्त थे। वह सुबह का अर्घ्य देने जा रहे थे। इसी बीच अचानक उनकी नजर आंगन में बैठे इस विशाल मगरमच्छ पर पड़ी, और उन्होंने बिना देर किए घर छोड़कर बाहर भागने में ही भलाई समझी। नवगछिया के पकड़ा के ग्रामीण भी इस खबर से हैरान रह गए और सभी का ध्यान इस अप्रत्याशित खतरे की ओर खिंच गया। वन विभाग को तुरंत सूचित किया गया, और टीम मौके पर पहुंची।

रेस्क्यू टीम को करना पड़ा संघर्ष

वन विभाग की टीम में शामिल पर्यावरण विशेषज्ञ ज्ञान चंद ज्ञानी, वन विभाग की टीम अमन कुमार, अरसद और अन्य सदस्यों ने मगरमच्छ को काबू करने का प्रयास किया। यह आसान नहीं था। मगरमच्छ का आकार और ताकत उनके सामने बड़ी चुनौती थी। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में 10 वनकर्मियों ने घंटों तक मशक्कत की। टीम को मगरमच्छ की अप्रत्याशित हरकतों का सामना करना पड़ा और उनकी जानकारियों एवं साहस की परीक्षा हुई।

साहस और सतर्कता की मिसाल

इस रेस्क्यू ऑपरेशन में वन विभाग की सतर्कता और साहस ने ग्रामीणों को राहत पहुंचाई। वनकर्मियों ने संयम और सावधानी बरतते हुए अंततः मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। वन विभाग के पदाधिकारी ने बताया कि यह जगतपुर पंचायत के अंतर्गत दिखाई दिया था जिसके बाद मुखिया द्वारा फोन किया गया था। यह मगरमच्छ सड़क को पार कर उपमुखिया के घर में घुस गया। उसके बाद दो बजे रात में ज्ञान चन्द्र ज्ञानी ने कॉल किया उसने बाद हम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंच कर मगरमच्छ को रेस्क्यू किया गया। यह आठ फीट लंबा है। अभी वजन नहीं किया गया है।



Source link

1847760cookie-checkBihar: Crocodile Entered House In Bhagalpur, Panic Among People; Forest Department Caught; Chhath Puja – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Begusarai: Miscreants Set Fire To Bullet Bike For Not Paying Extortion Money Of Rs 5 Lakh, Police Deployed – Amar Ujala Hindi News Live     |     Game In Housing Allocation Duda Engineer Used To Make Eligible People Ineligible Ineligible People Eligible – Amar Ujala Hindi News Live – आवास आवंटन में खेल:डूडा का इंजीनियर पात्र को अपात्र…अपात्र को बनाता था पात्र, नगर आयुक्त बोले     |     Roorkee News: Bus Driver Felt Dizzy Bus Went Out Of Control And Enter A Clinic Passengers Injured – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi Crime: पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का किया भंडाफोड़, नेपाल के तीन नागरिकों समेत सात गिरफ्तार     |     Allegations Of Exploitation Of Contract Workers Working In Sanjay Gandhi Thermal Power Station – Madhya Pradesh News     |     क्या आपका मटका भी पानी ठंडा नहीं करता है? करें यह उपाय, फ्रिज की तरह ठंडा होगा पानी     |     Karauli News Kalash Yatra Of 108 Kundiya Shri Vishnu Mahayagya Started At Sagar Teerth Watch Video – Karauli News     |     कौन हैं लेडी सरपंच नैना झोरड़?: सचिन पायलट को बताया अपना क्रश, ट्रोल होने के बाद दी सफाई, अब क्या बोली…     |     Himachal News: 46 ग्राम चिट्टा, आठ हजार नकदी के साथ जालंधर का सप्लायर गिरफ्तार, होटल की पार्किंग से दबोचा     |     BCCI ने टीम इंडिया के होम शेड्यूल का किया ऐलान, ये 2 देश करेंगे भारत का दौरा, देखें पूरा कार्यक्रम     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088