Bihar: Kanhaiya Kumar Targeted Bjp And Nda In Darbhanga: Congress, Assembly Elections – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar:कांग्रेस के कन्हैया बोले
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार बिहार में “पलायन रोको नौकरी दो” नारो के साथ पदयात्रा कर रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कन्हैया की यह यात्रा अहम मानी जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की पदयात्रा दरभंगा पहुंची। जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा हर हाल में अपना मुख्यमंत्री बनाना चाहती है। वह बिहार में किसी प्रकार चाहती है कि उनका मुख्यमंत्री बने। भाजपा का मुख्यमंत्री बनने का मतलब है कि बिहार के संसाधन अदाणी का हाथों में होंगे।
