Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Bihar Legislature Session Will Start From Friday Dm Took Stock Qrt Will Remain Active – Amar Ujala Hindi News Live


Bihar Legislature Session will start from Friday DM took stock QRT will remain active

बैठक करते अधिकारी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार विधानमंडल का आगामी सत्र 28 फरवरी, 2025 से प्रारंभ होकर 28 मार्च, 2025 तक होना निर्धारित है। इस अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण, यातायात प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु जिलाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह तथा वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना अवकाश कुमार द्वारा प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की आज विधानसभा परिसर में संयुक्त ब्रीफिंग की गई। अधिकारियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया गया।

Trending Videos

डीएम डॉ. सिंह के निदेश पर अपर जिला दंडाधिकारी, विधि-व्यवस्था राजीव रौशन द्वारा आज दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को दिशा-निदेशों से विस्तार से अवगत कराया गया।जिलाधिकारी ने कहा कि सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। आठ क्यूआरटी भी सक्रिय रहेगा।

जिलाधिकारी व वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी 28 फ़रवरी, 2025 को प्रातः 09.00 बजे एवं आगे प्रतिदिन विधानमंडल की कार्यवाही शुरू होने के एक घण्टा पहले अपने प्रतिनियुक्ति स्थान पर निश्चित रूप से पहुंच जाएंगे। सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी प्रत्येक दिन विधानमंडल की बैठक की समाप्ति के पश्चात ही अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल को छोड़ेंगे। 

जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि कोई भी अनधिकृत व्यक्ति विधान मंडल परिसर में प्रवेश नहीं करे। यदि कोई भी अनधिकृत व्यक्ति प्रवेश करता है तो उसकी सारी जवाबदेही वहां पर प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की होगी। सचिवालय, विधानसभा एवं विधान परिषद क्षेत्र में बिना प्रवेश पत्र के किसी भी व्यक्ति/वाहन को प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। जिलाधिकारी व वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा वरीय पदाधिकारियों के साथ विधानमंडल परिसर का भ्रमण एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया गया। अधिकारीद्वय द्वारा इस निमित आवश्यक निदेश दिया गया।

विधानसभा परिसर में स्थापित नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त वरीय पदाधिकारी सभी दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित कराएंगे।  अनुमण्डल दण्डाधिकारी, पटना सदर द्वारा बिहार विधान मंडल की सत्रावधि में बिहार विधान मंडल परिसर एवं आस-पास के क्षेत्र में पूर्व की तरह विधि-व्यवस्था संधारण हेतु एहतियात के तौर पर भारतीय न्याय संहिता के सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत ससमय निषेधाज्ञा लागू की जाएगी। अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सदर एवं पुलिस उपाधीक्षक, सचिवालय इस अवसर पर विधि-व्यवस्था के प्रभार में रहेंगे। जिलाधिकारी व वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों त्रुटिरहित एवं  सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सजग, तत्पर तथा प्रतिबद्ध रहने का निदेश दिया है।                                                                                                    



Source link

2498430cookie-checkBihar Legislature Session Will Start From Friday Dm Took Stock Qrt Will Remain Active – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

UPA-era coal secretary cleared in allocation scam     |     Siwan News: High Speed Bike Hit Bpsc Teacher, Died On Spot; Husband Also Injured – Amar Ujala Hindi News Live     |     Chancellor Dr Sukesh Yadav Brother Salary Stopped In Js University Fraud Case – Amar Ujala Hindi News Live     |     Vikasnagar News Villagers Protest Against Administration Team Went To Remove Encroachment In Bhimawala – Amar Ujala Hindi News Live     |     Instructions For Former Minister Shravan Patel And Others To Appear In Court – Jabalpur News     |     Sirohi Cmho Dr Dinesh Kharadi And Various Other Officers Honored For Doing Excellent Work – Rajasthan News     |     AIIMS Bilaspur: 14 अप्रैल को एम्स बिलासपुर में रहेगा अवकाश, आपात सेवाएं रहेंगी सुचारू     |     विराट कोहली ने छुआ नया मुकाम, ऐसा कारनामा करने वाले भारत के पहले बल्लेबाज     |     ‘दिल में जुनून-हाथ में बंदूक’, फौजी बन छाए इमरान हाशमी, ग्राउंड जीरो का ट्रेलर देख नम हो जाएंगी आंखें     |     शेयर बाजार में तबाही के बावजूद 10% तक चढ़े इन कंपनियों के शेयर, देखें लिस्ट     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088