Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News : जातीय जनगणना से पहले नीतीश कुमार सरकार जातियों को कर रही संतुष्ट, आज इन जातिगत आयोगों का गठन Farrukhabad: लापता युवक का शव गंगा की कटरी में पड़ा मिला, हत्या का आरोप, शरीर में कई जगह चोट के निशान Uttarakhand Weather: Pre-monsoon Rains Dropped Mercury For The Second Time In May, Six Degrees Drop - Amar Ujala Hindi News Live ग्रेजुएट के लिए सुनहरा मौका, NIACL ने निकाली 500 पदों पर भर्ती, 20 जून तक करें आवेदन, जानें पात्रता और वेतन  Ujjain News: Central Minister Tokhan Sahu Visited Baba Mahakal - Madhya Pradesh News Ajmer News: Kirori Lal Reached Beawar To Take Action Against Fake Fertilizer, Mineral Unit Found In Factory - Ajmer News Kala Amb Gets 100 Bed Esi Hospital, Union Minister Inaugurates It - Amar Ujala Hindi News Live जून में जमकर खेला जाएगा इंटरनेशनल क्रिकेट, टीम इंडिया भी भरेगी हुंकार; फुल पैक है शेड्यूल लारा दत्ता के पिता का निधन, पति महेश संग अंतिम दर्शन करने पहुंचीं एक्ट्रेस Satpal Injured In A Talibani-style Attack In Front Of Police In Hardaspura - Amar Ujala Hindi News Live

Bihar News: 14.88 Crore Fraud In Share Trading, Mumbai Police Arrested Cyber Fraudster From Khagaria – Amar Ujala Hindi News Live


Bihar News: 14.88 crore fraud in share trading, Mumbai Police arrested cyber fraudster from Khagaria

आरोपी सुजीत कंबोडिया से चलाता था ठगी का धंधा
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार


शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 14.88 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले कुख्यात साइबर ठग सुजीत कुमार को मुंबई पुलिस ने खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी कंबोडिया में स्थित कॉल सेंटर से भारतीय नागरिकों को ठगता था। इस गिरफ्तारी में खगड़िया पुलिस ने नवी मुंबई पुलिस का सहयोग किया।

Trending Videos

 

कंबोडिया से चलाता था ठगी का गोरखधंधा

जानकारी के मुताबिक, आरोपी सुजीत कुमार बन्नी नया नगर निवासी मदन कुमार का पुत्र है। सुजीत कंबोडिया में कॉल सेंटर से जुड़ा था और वहां से भारतीय नागरिकों को शेयर ट्रेडिंग में निवेश का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करता था। पुलिस की तकनीकी जांच में पता चला कि वह फर्जी आईडी और सिम का इस्तेमाल कर ठगी को अंजाम देता था।

 

तकनीकी जांच से सामने आया सुजीत का नाम

नवी मुंबई साइबर थाना में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि शेयर ट्रेडिंग के नाम पर उसे ठगा गया है। इस मामले की तकनीकी जांच के बाद पुलिस सुजीत के ठिकाने तक पहुंची। जांच से यह खुलासा हुआ कि सुजीत खगड़िया जिले का निवासी है और कंबोडिया में रहते हुए भारतीयों को ठगता है। इसके बाद नवी मुंबई पुलिस रविवार को खगड़िया पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से सुजीत को उसके घर से गिरफ्तार किया। महेशखूंट थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान सुजीत ने अपना जुर्म कबूल किया है। उसने स्वीकार किया कि वह कंबोडिया में रहकर भारतीय सिम कार्ड और फर्जी आईडी का उपयोग कर ठगी करता था।

 

गांव वालों ने जताई हैरानी

गांव के लोगों के अनुसार, सुजीत एक साधारण परिवार से आता है। उसके पिता इलेक्ट्रिशियन हैं। ग्रामीणों को इस बात पर विश्वास नहीं हो रहा कि उनका पड़ोसी इतना बड़ा साइबर ठग हो सकता है। वहीं, पुलिस का कहना है कि सुजीत ने भारतीय नागरिकों को 14.88 करोड़ रुपये का चूना लगाया है। वह कंबोडिया में रहकर ठगी का पूरा नेटवर्क संचालित करता था। उसके संपर्क में अन्य ठग भी थे, जिन्हें वह फर्जी सिम और आईडी उपलब्ध कराता था।

 

पुलिस की सतर्कता और आगे की कार्रवाई

इस बड़ी ठगी का पर्दाफाश करने में नवी मुंबई पुलिस की तकनीकी विशेषज्ञता और खगड़िया पुलिस का सहयोग सराहनीय है। आरोपी को मुंबई ले जाया गया है, जहां उससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि सुजीत के ठगी नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं।



Source link

2262790cookie-checkBihar News: 14.88 Crore Fraud In Share Trading, Mumbai Police Arrested Cyber Fraudster From Khagaria – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Bihar News : जातीय जनगणना से पहले नीतीश कुमार सरकार जातियों को कर रही संतुष्ट, आज इन जातिगत आयोगों का गठन     |     Farrukhabad: लापता युवक का शव गंगा की कटरी में पड़ा मिला, हत्या का आरोप, शरीर में कई जगह चोट के निशान     |     Uttarakhand Weather: Pre-monsoon Rains Dropped Mercury For The Second Time In May, Six Degrees Drop – Amar Ujala Hindi News Live     |     ग्रेजुएट के लिए सुनहरा मौका, NIACL ने निकाली 500 पदों पर भर्ती, 20 जून तक करें आवेदन, जानें पात्रता और वेतन      |     Ujjain News: Central Minister Tokhan Sahu Visited Baba Mahakal – Madhya Pradesh News     |     Ajmer News: Kirori Lal Reached Beawar To Take Action Against Fake Fertilizer, Mineral Unit Found In Factory – Ajmer News     |     Kala Amb Gets 100 Bed Esi Hospital, Union Minister Inaugurates It – Amar Ujala Hindi News Live     |     जून में जमकर खेला जाएगा इंटरनेशनल क्रिकेट, टीम इंडिया भी भरेगी हुंकार; फुल पैक है शेड्यूल     |     लारा दत्ता के पिता का निधन, पति महेश संग अंतिम दर्शन करने पहुंचीं एक्ट्रेस     |     Satpal Injured In A Talibani-style Attack In Front Of Police In Hardaspura – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088