Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Bihar News : Acid Attacked Woman With Four Burnt Threatened Withdraw Molestation Case Samastipur Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live


समस्तीपुर में बदमाशों ने महिला समेत चार लोगों पर एसिड हमला किया है। इस घटना में चरित्र दास, सुरेंद्र दास, उनकी पत्नी बबीता देवी और बालेश्वर दास जख्मी हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गये। शोर-गुल होने पर आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गये और आननफानन में लोगों ने सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी संजय पांडे के साथ पुलिस की टीम सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। घटना सरायरंजन थाना क्षेत्र के भगवतपुर गांव की है।

Trending Videos

यह खबर भी पढ़ें –Bihar News : पांच साल के मासूम के साथ ऐसी बर्बरता क्यों? सिर में कील ठोककर ले ली जान

केस उठा लेने की दी जा रही थी धमकी

घटना के संबंध में पीड़ित बबीता देवी का कहना है कि गांव के ही मोतीलाल राय के पुत्र चंदन, मुन्ना कुमार और धर्मेंद्र अच्छे चाल चलन के नहीं है। कुछ वर्ष पूर्व गलत मंशा से    उनके घर में घुस आया था जिसको लेकर सरायरंजन थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामला अभी कोर्ट में चल रहा है। इस मामले में सुलह करने को लेकर अभियुक्त द्वारा लगातार दबाव दिया जा रहा है। कुछ दिन पूर्व भी केस उठा लेने की धमकी दी गई थी। शाम में घर के पीछे किसी काम से गई थी। इसी दौरान चंदन और मुन्ना उनके साथ बदतमीजी करने लगा। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो बोतल में रखा एसिड उन पर फेंक दिया, जिससे वह झुलस गई। उनके चीखने-चिल्लाने पर उनके परिवार के लोग दौड़े तो उक्त लोगों ने उन लोगों पर भी एसिड फेंका। हल्ला होने पर लोगों को जुटते देखकर दोनों फरार हो गये। फिर आसपास के लोगों ने एसिड अटैक से झुलसे लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच 

घटना की सूचना मिलते ही एएसपी संजय पांडे सदर अस्पताल पहुंचे और पीड़ित लोगों का बयान दर्ज किया। घटना के संबंध में उन्होंने बताया कि केमिकल युक्त कोई पदार्थ से महिला समेत अन्य लोगों पर हमला बोला गया है। लाठी डंडे से मारपीट भी की गई है। घटना के पीछे पूर्व के केस को उठाने को लेकर धमकी की भी बात बताई गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। डॉक्टर से पूछा गया है कि केमिकल किस तरह का है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना में दूसरे पक्ष से भी कुछ लोगों के घायल होने की सूचना मिली है।



Source link

2599210cookie-checkBihar News : Acid Attacked Woman With Four Burnt Threatened Withdraw Molestation Case Samastipur Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

PM Modi extends greetings for Hariyali Teej in his ‘Mann ki Baat’ address     |     Delhi govt drafts new logistics policy to cut pollution, decongest roads, and boost trade efficiency     |     Kajol’s Parents’ Day post features throwback pics with dad Shomu Mukherjee, father-in-law Veeru Devgan     |     House Broken In Punjab – Amar Ujala Hindi News Live     |     जुलाई में दूसरी बार इस बैंक ने किया FD के ब्याज दरों में बदलाव, अब मिलेगा कितना रिटर्न? यहाँ करें चेक     |     Bihar: Boat Capsized In Punpun River, Two Missing, 18 Devotees Rescued; Collision With Pipa Bridge, Patna – Amar Ujala Hindi News Live     |     Fees Of Private Medical Colleges Increased From One And Half To Five Lakh Rupees In Up – Amar Ujala Hindi News Live     |     Haridwar Accident In Dhanaura Two Brothers Drowned In Bawan Pass Had Come To Kaliyar For Pilgrimage – Amar Ujala Hindi News Live     |     Jnu: Education Ministry Seeks Explanation From Vc For Skipping Key Conference Without Approval – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mp News: Diesel Is Available For Free In This City Of Mp, Know What Is The Matter – Madhya Pradesh News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088