Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Bihar News: Administration In Gaya Has Geared Up For Ramzan And Holi – Bihar News


गया जिले में होली और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारी कर ली है। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस लाइन में डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम और एसएसपी आनंद कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों, मजिस्ट्रेट और पुलिस बल को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ब्रीफिंग दी।

Trending Videos

सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने बताया कि जिले में होली और रमजान के मद्देनजर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की गई है। होलिका दहन से लेकर मटका फोड़ होली तक पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। उन्होंने अधिकारियों को असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने और किसी भी स्थिति में माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें: Patna News: होली और रमजान को लेकर प्रशासन की खास तैयारी, चप्पे-चप्पे पर रहेगा पहरा, ड्रोन से होगी निगरानी

एसएसपी आनंद कुमार ने कहा कि जिले के विभिन्न संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं। सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए 27 क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) गठित की गई हैं, जो बाइक से लगातार गश्त करेंगी। इसके अलावा, 200 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है।

मस्जिदों के पास विशेष सुरक्षा

14 मार्च को रमजान के पहले जुमे की नमाज के दौरान सभी मस्जिदों के पास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ क्यूआरटी टीम गश्त करेगी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

इसके अलावा, बिहार डीजीपी के निर्देशानुसार अश्लील गानों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि अश्लील गाने बजाने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। गया प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे पर्व को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं। पुलिस और प्रशासन मुस्तैद है और किसी भी गड़बड़ी पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।



Source link

2580350cookie-checkBihar News: Administration In Gaya Has Geared Up For Ramzan And Holi – Bihar News
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

Advocates Can Be Present In Vehicle Seizure Proceedings – Jabalpur News     |     Holi Celebration Tight Security In Rajasthan For Holi And Friday Prayers Police In Alert Mode – Amar Ujala Hindi News Live     |     Haryana Municipal Election Results 2025: Congress Defeat In Haryana Civic Elections! – Amar Ujala Hindi News Live     |     Hp Economic Survey Grain Production In Himachal Pradesh Decreased By 8.47 Percent – Amar Ujala Hindi News Live     |     आईपीएल 2025 से पहले BCCI का बड़ा फैसला, इस ‘धोखेबाज’ खिलाड़ी को किया बैन     |     ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के टप्पू-सोनू की हुई शादी? सच का हुआ खुलासा     |     RBI ने इस कंपनी पर लगाया जुर्माना, कर दी थी ये गुस्ताखी, इतने पैसे भरने पड़ेंगे     |     Video : Maruti Zen Car Stolen From Lal Singh Road, Moga, Punjab; Incident Captured On Cctv – Amar Ujala Hindi News Live     |     इन 2 फाइनेंस कंपनियों ने तोड़े नियम, RBI ने उठाया सख्त कदम, ठोका लाखों का जुर्माना, पढ़ें पूरी खबर      |     ‘Don’t forcibly apply colours’: Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath says ‘celebrate Holi in harmony’ | India News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088