Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Kanpur: Minor Kidnapped And Forced To Convert - Amar Ujala Hindi News Live Kedarnath Helicopter Crash Pm Modi Spoke To Cm Dhami Over Phone Took Full Update Of Accident - Amar Ujala Hindi News Live Delhi Ncr Weather News Storm And Rain Brought Relief To People From Humid Heat - Amar Ujala Hindi News Live Mother Shoots Dead Her 18 Year Old Son In Dhar After Argument On Love Affair - Amar Ujala Hindi News Live Couple Arrested With Heroin Worth Rs 1.5 Crore - Rajasthan News डेब्यू मैच में इस गेंदबाज ने दे दिए 81 रन, टूट गया 18 साल पुराना रिकॉर्ड वो कॉमेडी-थ्रिलर, जिसे देख कभी उलझेगा दिमाग तो कभी हंस-हंसकर हो जाएंगे लोट-पोट, IMDb पर मिली है 7.5 रेटिंग करना चाहते हैं दांतों पर जमे पीलेपन की सफाई, तो इस्तेमाल करें किचन में रखी ये चीज India and England to jointly celebrate international Gita Jayanti Festival: CM Nayab Singh Saini | India News दैत्यों के गुरु शुक्र बदलेंगे चाल, 14 दिन बाद करेंगे गोचर, बढ़ेगी इन 4 राशियों की टेंशन, जीवन में आएगा भूचाल, होगा नुकसान, रहें सावधान  

Bihar News: Bihar Gazette Notification On Bihar Land Department For Land Survey Data – Amar Ujala Hindi News Live


Bihar News: bihar gazette notification on Bihar Land department for land survey data

मंत्री दिलीप जायसवाल और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार


बिहार में जमीन सर्वे का काम तेजी से चल रहा है। अब नीतीश सरकार ने 13 जिलों के बंदोबस्त पदाधिकारी से मिले 44 अंचल के कुछ 661 राजस्व ग्राम यानी मौजे का अंतिम अधिकार अभिलेख, भू अभिलेख और परिमाप मिलने के बाद गजट का प्रकाशन कर दिया गया है।राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने 661 गांवों में भूमि सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त की अधिसूचना जारी कर दिया है। विभाग के सचिव जय सिंह के हस्ताक्षर से बिहार सरकार के 17 फरवरी, 2025 की तारीख में इससे संबंधित गजट का प्रकाशन किया गया है। इसे विभाग की वेबसाइट पर भी अपलोड किया गया है। 

Trending Videos

बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त (यथा संशोधित) अधिनियम, 2011 की धारा-12 की उपधारा (2) के तहत 13 जिलों के बंदोबस्त पदाधिकारियों द्वारा 44 अंचलों के कुल 661 राजस्व ग्रामों का अंतिम अधिकार अभिलेख भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय को प्राप्त हुआ। निदेशालय से प्राप्त प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए विभाग ने इसे मौजावार प्रकाशित किया है। 2011 के अधिनियम के नियम-16 के उपनियम (1) में प्रावधान है कि राज्य सरकार किसी क्षेत्र विशेष के संबंध में अधिसूचना द्वारा य़ह घोषित कर सकती है कि वहां अधिकार अभिलेखों का अंतिम रूप से प्रकाशन कर दिया गया है। य़ह अधिसूचना उस प्रकाशन का निर्णायक साक्ष्य माना जाता है।

     

मंत्री दिलीप जायसवाल बोले- बिहार के लिए उपलब्धि

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने इसे बिहार सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि विभाग का य़ह काम राज्य में भूमि प्रबंधन के साथ सामाजिक सद्भाव को बढ़ाने की दिशा में मिल का पत्थर साबित होगा। उन्होंने इस काम की कामयाब शुरुआत के लिए सचिव श्री जय सिंह और अपर मुख्य सचिव श्री दीपक कुमार सिंह को विशेष रूप से धन्यवाद दिया।

अपर मुख्य सचिव बोले- 661 मौजों का खतियान एवं नक्शा फाइनल

अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने कहा कि 300 और गांवों के अंतिम प्रकाशन का काम अंतिम चरण में है, जल्द ही सभी को अधिसूचित कर दिया जाएगा। इसके साथ ही अंतिम रूप से प्रकाशित सभी मौजों में नए नक्शे के मुताबिक भूमि की मापी और नए खतियान के अनुसार दाखिल खारिज का काम भी शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा। वर्ष 2020 में 20 जिलों के 89 अंचलों में भूमि सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त के प्रथम चरण का काम शुरू किया गया था। उनमें से 13 जिलों के 44 अंचलों के 661 मौजों का खतियान एवं नक्शा फाइनल हो चुका है। जिन जिलों ने इस काम में अच्छी प्रगति की है उनमें शेखपुरा, बेगूसराय, बांका, जहानाबाद और लखीसराय जिलों के नाम शामिल हैं। 

सचिव बोले- 50 मौजों में भूमि सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त का काम पूरा

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह ने बताया कि शेखपुरा जिले में कुल 284 गांव हैं जिसमें 207 का अंतिम प्रकाशन किया जा चुका है। अगले एक-दो माह में य़ह जिला पूरी तरह से विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यक्रम से आच्छादित हो जाएगा। इसी तरह बेगूसराय के एक अंचल के कुल 56 मौजों में से 50 में भूमि सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त का काम पूर्ण हो चुका है। य़ह अंचल भी जल्द ही नए भूमि दस्तावेजों के आधार पर काम करने लगेगा।



Source link

2475840cookie-checkBihar News: Bihar Gazette Notification On Bihar Land Department For Land Survey Data – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Kanpur: Minor Kidnapped And Forced To Convert – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kedarnath Helicopter Crash Pm Modi Spoke To Cm Dhami Over Phone Took Full Update Of Accident – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi Ncr Weather News Storm And Rain Brought Relief To People From Humid Heat – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mother Shoots Dead Her 18 Year Old Son In Dhar After Argument On Love Affair – Amar Ujala Hindi News Live     |     Couple Arrested With Heroin Worth Rs 1.5 Crore – Rajasthan News     |     डेब्यू मैच में इस गेंदबाज ने दे दिए 81 रन, टूट गया 18 साल पुराना रिकॉर्ड     |     वो कॉमेडी-थ्रिलर, जिसे देख कभी उलझेगा दिमाग तो कभी हंस-हंसकर हो जाएंगे लोट-पोट, IMDb पर मिली है 7.5 रेटिंग     |     करना चाहते हैं दांतों पर जमे पीलेपन की सफाई, तो इस्तेमाल करें किचन में रखी ये चीज     |     India and England to jointly celebrate international Gita Jayanti Festival: CM Nayab Singh Saini | India News     |     दैत्यों के गुरु शुक्र बदलेंगे चाल, 14 दिन बाद करेंगे गोचर, बढ़ेगी इन 4 राशियों की टेंशन, जीवन में आएगा भूचाल, होगा नुकसान, रहें सावधान       |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088