Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
SC put stop to 'bulldozer justice': Executive can't be judge, jury, says CJI | India News Railway: पटना-गया रेलखंड पर चलने वाली तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों के ठहराव और प्रस्थान में बदलाव, जानें अपडेट यूपी: सीएम योगी के निर्देश, सभी 75 जिलों से 30 जून तक भेजे जाएं सड़कों और पुलों के प्रस्ताव; जानिए डिटेल On World Sickle Cell Day Governor Said, Match The Genetic Card With Horoscope Before Marriage - Barwani News - विश्व सिकलसेल दिवस:राज्यपाल बोले Doctor Dies Due To Electric Shock From Water Cooler In Rnt Medical College Hostel - Banswara News पाकिस्तान के टी20 स्क्वाड से बाहर, अब इस टीम के लिए खेलेंगे बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी 'अपने साथ पुजारी रखते थे', क्यों तबाह हो गया गोविंदा का चमचमाता करियर? डायरेक्टर ने बताई वजह Day after rapping Tamil Nadu, Supreme Court says ADGP's suspension is in order | India News Bihar News : Chirag Paswan Targeted Rjd Party Tejaswi Yadav Lalu Yadav Firing Case In Polo Road Patna Bihar - Amar Ujala Hindi News Live - Bihar News : पोलो रोड में फायरिंग मामले पर बोले चिराग, लालू य... Meerut: 45.83 Lakh Rupees Were Grabbed By Saying 'we Will Get Land Near Jewar Airport At Throwaway Prices - Amar Ujala Hindi News Live

Bihar News: Bihar Police Investigation Attacked Brother-in-law With A Knife In Family Court Jamui. – Amar Ujala Hindi News Live


Bihar News: Bihar police investigation attacked brother-in-law with a knife in family court jamui.

घायल बहनोई
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार


जमुई व्यवहार न्यायालय स्थित फैमिली कोर्ट परिसर में पत्नी के भाई ने अपने बहनोई पर चाकू गोदकर घायल कर दिया। घटना होते ही वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। आननफानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। घायल की पहचान झारखंड के धनबाद जिले के झरिया निवासी रोहित ठठेरा के रूप में की गई है।

Trending Videos

जज के उठते ही पत्नी के दो भाइयों ने बहनोई पर चाकू से किया हमला 

घटना के संबंध में घायल रोहित ठठेरा ने बताया कि उसकी पत्नी के बीच कुछ साल से घरेलू विवाद चल रहा है, जिसका मामला फैमली कोर्ट में लंबित है। इसी को लेकर वह अपने परिवार और उसकी पत्नी अपने पिता और भाइयों के साथ तारिख पर न्यायालय आई थी, जहां फैमिली कोर्ट के जज के उठते ही पत्नी के दो भाइयों ने बहनोई पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। घायल रोहित ठठेरा ने बताया कि कोर्ट ने दोनों पति-पत्नी को राजी खुशी से साथ रहने के लिए फैसला सुनाया। इसको लेकर दोनों तरफ से बॉन्ड बनवाया जा रहा था। तभी कोर्ट के न्यायाधीश को इजलास से उठकर अपने चैंबर में जाते ही युवक पर उसकी पत्नी के भाई करण ठठेरा और अजय ठठेरा ने चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में रोहित ठठेरा गंभीर रूप से घायल हो गया। कोर्ट परिसर में ही पुलिस के सामने दिनदहाड़े एक युवक पर चाकू से हमला करने की घटना ने कोर्ट परिसर की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया। फिलहाल घायल युवक अस्पताल में भर्ती है।

शादी के कुछ दिन बाद ही होने लगा था विवाद 

 घायल के पिता दिलीप ठठेरा ने बताया कि 5 साल पहले बेटे की शादी जमुई के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मटिया निवासी महेश ठठेरा की बेटी के साथ हुई थी। कुछ साल पहले दोनों पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद हुआ, जिसको लेकर उसकी पत्नी और सास-ससुर ने रोहित ठठेरा पर केस दर्ज कराया। अब ये मामला परिवार न्यायाधीश विकास कुमार की अदालत में लंबित है। इसी मामले के निष्पादन के लिए वे लोग परिवार के साथ मंगलवार को जमुई कोर्ट पहुंचे थे।

कोर्ट की सुरक्षा पर उठाया सवाल 

इधर पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि जिस तरीके से कोर्ट परिसर में उसके वादी पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया वह निंदनीय है। साथ ही जमुई कोर्ट परिसर में काम करने वाले अधिवक्ताओं की सुरक्षा में भी सेंधमारी की गई रही है। आज चाकू से हमला हुआ है, कल गोली भी मारी जा सकती है। 

 



Source link

1488170cookie-checkBihar News: Bihar Police Investigation Attacked Brother-in-law With A Knife In Family Court Jamui. – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

SC put stop to ‘bulldozer justice’: Executive can’t be judge, jury, says CJI | India News     |     Railway: पटना-गया रेलखंड पर चलने वाली तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों के ठहराव और प्रस्थान में बदलाव, जानें अपडेट     |     यूपी: सीएम योगी के निर्देश, सभी 75 जिलों से 30 जून तक भेजे जाएं सड़कों और पुलों के प्रस्ताव; जानिए डिटेल     |     On World Sickle Cell Day Governor Said, Match The Genetic Card With Horoscope Before Marriage – Barwani News – विश्व सिकलसेल दिवस:राज्यपाल बोले     |     Doctor Dies Due To Electric Shock From Water Cooler In Rnt Medical College Hostel – Banswara News     |     पाकिस्तान के टी20 स्क्वाड से बाहर, अब इस टीम के लिए खेलेंगे बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी     |     ‘अपने साथ पुजारी रखते थे’, क्यों तबाह हो गया गोविंदा का चमचमाता करियर? डायरेक्टर ने बताई वजह     |     Day after rapping Tamil Nadu, Supreme Court says ADGP’s suspension is in order | India News     |     Bihar News : Chirag Paswan Targeted Rjd Party Tejaswi Yadav Lalu Yadav Firing Case In Polo Road Patna Bihar – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar News : पोलो रोड में फायरिंग मामले पर बोले चिराग, लालू यादव पर भी कसा तंज; कहा     |     Meerut: 45.83 Lakh Rupees Were Grabbed By Saying ‘we Will Get Land Near Jewar Airport At Throwaway Prices – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088