Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News : Woman Died In Sasaram Bihar Police Recovers Half-burnt Body From Pyre Rohtas Bihar Suicide Case - Amar Ujala Hindi News Live Budaun: Bike Riding Attacker Shot M.com Student In The Back, He Died In Hospital..attacker Absconded - Amar Ujala Hindi News Live Rishikesh: राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क पर्यटकों के लिए हुआ बंद, इस बार पहुंचे रिकॉर्ड पर्यटक, जानें अब कब खुलेगा Delhi News: बच्चे का शव कब्रिस्तान से निकालकर कराया पोस्टमार्टम Air Force Officer Rishikant Vishwakarma Laid To Rest With Full Military Honours In Narsinghpur - Amar Ujala Hindi News Live - Mp:बहन की शादी में आए एयरफोर्स अफसर को तिरंगे में लपेटकर दी अंतिम विदाई, ब... Mt-6 Tigress Was Suddenly Seen Roaming With Cub In Mukundra Tiger Reserve - Kota News WTC हार के बाद क्या बदल जाएगी ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम की तस्वीर? इन प्लेयर्स के सपोर्ट में उतरे हेड कोच Aap Ki Adalat में आमिर खान का बड़ा प्रॉमिस, अब कभी मन में नहीं लाएंगे फैंस का दिल तोड़ने वाला ये ख्याल बालों को सिल्की-शाइनी बनाएं, इन 4 नेचुरल चीजों को मिक्स कर लगाएं Cctv Footage Of Car Theft - Amar Ujala Hindi News Live

Bihar News: Bihar Police Officer Who Went To Catch A Smuggler Was Beaten Up In Nepal – Amar Ujala Hindi News Live


सीतामढ़ी जिले के भिट्ठा मोड़ थाना के थानाध्यक्ष रविकांत कुमार एक गंभीर विवाद में फंस गए हैं। बताया जा रहा है कि नेपाल में कुछ अज्ञात लोगों ने उनके साथ जमकर मारपीट की, जिसके बाद उन्हें वहीं के एक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। यह घटना बुधवार देर शाम की बताई जा रही है, जब वे नो-मेंस लैंड पार कर नेपाल के जलेश्वर नगरपालिका क्षेत्र में पहुंचे थे।

Trending Videos

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, थानाध्यक्ष रविकांत कुमार अपने दो अन्य सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ नेपाल सीमा के भीतर चौरीया पीपरा गांव की ओर गए थे। वहीं, नेपाली नागरिकों द्वारा उनका विरोध किया गया और स्थिति इतनी बिगड़ गई कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। प्रारंभ में इस मामले को दबाने की कोशिश की गई, लेकिन जब तस्वीरें और स्थानीय जानकारी सामने आई तो यह घटना चर्चा का विषय बन गई।

बताया जा रहा है कि भारतीय पुलिस दल की सीमा पार मौजूदगी तस्करी से जुड़े एक ऑपरेशन के तहत थी। हालांकि, कुछ लोगों का यह भी दावा है कि यह मामला शराब तस्करी से जुड़े किसी निजी लेन-देन से संबंधित हो सकता है। कुछ रिपोर्टों में यह भी कहा गया कि पुलिसकर्मियों ने बिना किसी आधिकारिक अनुमति के सीमा पार की, जो अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है। यदि यह जानकारी सही पाई जाती है, तो यह न केवल विभागीय अनुशासन का उल्लंघन होगा, बल्कि भारत-नेपाल संबंधों पर भी इसका असर पड़ सकता है।

यह मामला इसलिए भी संवेदनशील बन गया है क्योंकि भारत-नेपाल सीमा एक खुली सीमा है, लेकिन कानूनन कोई भी सुरक्षा बल बिना आधिकारिक अनुमति दूसरे देश में प्रवेश नहीं कर सकता। इस तरह की घटना से न केवल स्थानीय तनाव बढ़ता है, बल्कि कूटनीतिक संबंधों में भी खटास आ सकती है।

पढ़ें: 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, महिला की शोर मचाने पर पहुंचे लोग; जांच में जुटी पुलिस

अब तक बिहार पुलिस या नेपाल प्रशासन की ओर से इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, सीतामढ़ी के पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने पुष्टि की है कि भिट्ठा मोड़ थानाध्यक्ष रविकांत कुमार और एक अन्य पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई इस बात का संकेत है कि मामला गंभीरता से लिया जा रहा है और विभागीय अनुशासनात्मक प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।

उधर, रविकांत कुमार नेपाल के अस्पताल में इलाजरत हैं और अस्पताल से उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जो उनकी चोटों की गंभीरता को दर्शाती हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद आम लोगों में भी इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। फिलहाल इस पूरे मामले में कई सवाल अनुत्तरित हैं। क्या पुलिस सचमुच किसी तस्कर को पकड़ने गई थी या मामला कुछ और था? क्या थानाध्यक्ष की नेपाल में मौजूदगी वैध थी या यह निजी स्वार्थ से प्रेरित थी? अगर वे आधिकारिक आदेश के बिना सीमा पार गए थे, तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई क्या पर्याप्त है? ये सभी सवाल अब गहन और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

 



Source link

2800600cookie-checkBihar News: Bihar Police Officer Who Went To Catch A Smuggler Was Beaten Up In Nepal – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Bihar News : Woman Died In Sasaram Bihar Police Recovers Half-burnt Body From Pyre Rohtas Bihar Suicide Case – Amar Ujala Hindi News Live     |     Budaun: Bike Riding Attacker Shot M.com Student In The Back, He Died In Hospital..attacker Absconded – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rishikesh: राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क पर्यटकों के लिए हुआ बंद, इस बार पहुंचे रिकॉर्ड पर्यटक, जानें अब कब खुलेगा     |     Delhi News: बच्चे का शव कब्रिस्तान से निकालकर कराया पोस्टमार्टम     |     Air Force Officer Rishikant Vishwakarma Laid To Rest With Full Military Honours In Narsinghpur – Amar Ujala Hindi News Live – Mp:बहन की शादी में आए एयरफोर्स अफसर को तिरंगे में लपेटकर दी अंतिम विदाई, बेटी पूछती रही     |     Mt-6 Tigress Was Suddenly Seen Roaming With Cub In Mukundra Tiger Reserve – Kota News     |     WTC हार के बाद क्या बदल जाएगी ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम की तस्वीर? इन प्लेयर्स के सपोर्ट में उतरे हेड कोच     |     Aap Ki Adalat में आमिर खान का बड़ा प्रॉमिस, अब कभी मन में नहीं लाएंगे फैंस का दिल तोड़ने वाला ये ख्याल     |     बालों को सिल्की-शाइनी बनाएं, इन 4 नेचुरल चीजों को मिक्स कर लगाएं     |     Cctv Footage Of Car Theft – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088