Bihar News : Bjp Party Rituraj Sinha Targeted Congress Party On ‘missing Poster’ Pahalgam Attack – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar:भाजपा ने कांग्रेस के ‘गायब पोस्टर’ पर कसा तंज, कहा
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने कांग्रेस द्वारा जारी “गायब” पोस्टर की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे कांग्रेस की राष्ट्रविरोधी, शर्मनाक और घटिया राजनीति की पराकाष्ठा बताया है। उन्होंने कहा कि जब पूरा विश्व भारत के साथ खड़ा है, जब हर कोने में भारतीय नागरिक पाकिस्तान के दूतावासों के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं, तब कांग्रेस पार्टी अपने ही प्रधानमंत्री को निशाना बनाकर देश की पीठ में छुरा घोंपने का काम कर रही है।

Comments are closed.