Bihar News : Cm Nitish Kumar Bihar Cabinet New Minister Caste Yadav Lalu Impact Before Bihar Election 2025 – Amar Ujala Hindi News Live
“नित्यानंद राय को भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री बनाना चाहती है।”- यह चर्चा तो कई बार उठी, लेकिन भाजपा ने औपचारिक तौर पर कभी ऐसा नहीं कहा। नित्यानंद बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रहे। फिर केंद्र में राज्यमंत्री बन गए। केंद्रीय राज्यमंत्री बनने के बाद भी यह चर्चा उठी थी। लेकिन, नीतीश कुमार के कद के सामने दबकर रह गई। किसी मंच पर खुलकर कोई नहीं कह सका। आज यह बात इसलिए, क्योंकि अब एक बार फिर चुनाव की तैयारी है। अधिकतम नौ महीने में नई सरकार का गठन हो जाएगा। और, बिहार में जातिगत जनगणना के रिकॉर्ड में आई सबसे बड़ी जाति को राज्य की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार में औसतन सबसे कमजोर जगह मिली हुई है। सबसे बड़ी आबादी के साथ यह बात भी है कि यह बिहार की राजनीति के सबसे बड़े योद्धा लालू प्रसाद यादव की जाति है। मतलब, चुनाव में जाने के पहले मंत्रिपरिषद् में यादवों की भागीदारी बढ़ानी जरूरी भी है और मजबूरी भी।

Comments are closed.