Bihar News: Cm Nitish Kumar Gave Statement In Begusarai; Pragati Yatra, Girls, Jeevika Didi – Amar Ujala Hindi News Live

सीएम नीतीश कुमार।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तीसरे चरण की प्रगति यात्रा पर आज बेगूसराय पहुंचे हैं। अपनी यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कुछ ऐसा बयान दे दिया, जिससे वह फिर से सुर्खियों में आ गए। जीविका दीदियों से बातचीत के दौरान उन्होंने पूछा कि पहले लड़कियां कपड़ा पहनती थी जी? अब कितना बढ़िया हो गया। सब कितना अच्छा पहन रही हैं और बोलती है कितना बढ़िया है। पहले यह बात नहीं बोल पाती थी। अब बहुत अच्छा हो गया है। अब कितना अच्छा लग रहा है। जब महिलाएं बढ़िया कपड़ा पहनकर कार्यक्रम में उपस्थित हो रही हैं।

Comments are closed.