Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Plea unheard by Bombay HC, SC stays notice after dargah razed | India News Bihar Storm Came In Gopalganj That Uprooted Tree Entered School Wall Crops And Industry Were Also Destroyed - Amar Ujala Hindi News Live Mujaffarnagar: Case Of Land Grabbing And Extortion Against Shahnawaz, Who All Got Involved In Scaring People - Amar Ujala Hindi News Live Mussoorie: मशहूर अंग्रेजी लेखक बिल एटकिन का 91 वर्ष की उम्र में निधन, साहित्य जगत में शोक की लहर Due To The Storm, Trees Fell In Many Places And Electricity Was Cut Off - Madhya Pradesh News Sehore Pandit Pradeep Mishra Attacked Cm Mamata Banerjee On Bengal Violence Hindi News - Amar Ujala Hindi News Live Himachal News: देश में रोज 63 करोड़, हिमाचल में 31 लाख की लूट; सूबे के हर तीसरे व्यक्ति को टटोल रहे साइबर ठग इस खिलाड़ी की होगी टीम से छुट्टी, आईपीएल में धाकड़ खिलाड़ी का होगा कमबैक भारतीय अर्थव्यवस्था 3 साल में जर्मनी और जापान से हो जाएगी बड़ी, जानें नीति आयोग के सीईओ ने किस आधार पर ये बात कही Amber Fort, City Palace on Veep JD Vance's Jaipur agenda | India News

Bihar News : Cm Nitish Kumar Health Update After Republic Day 2025 Gandhi Maidan Patna – Amar Ujala Hindi News Live


Bihar News : CM Nitish Kumar health update after republic day 2025 Gandhi maidan patna

सीएम नीतीश कुमार।
– फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत अचानक खराब हो गई है, जिसके कारण आज सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। उन्हें सर्दी-जुकाम और हल्का बुखार होने की जानकारी सामने आ रही है। सामान्य तबीयत खराब होने की जानकारी सामने आ रही है, बड़ी कोई सूचना नहीं है। दोपहर में उनके रविवार वाले सारे कार्यक्रमों के अचानक रद्द होने की सूचना आयी थी, लेकिन शाम होते-होते अब खबर अपडेट हो गई है। मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के कार्यक्रम में भी बदलाव हुआ है।

Trending Videos

कल नहीं, अब मंगलवार को जाएंगे पूर्णिया

आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राजभवन में आयोजित समारोह में भाग लेना था, लेकिन तबीयत खराब होने के कारण वे इसमें शामिल नहीं हो सके। इसके अलावा, हर वर्ष वे दलित टोला में झंडोत्तोलन कार्यक्रम में भाग लेते थे, लेकिन इस वर्ष भी वे इसमें शामिल होने नहीं गए।  फिलहाल सीएम नीतीश कुमार मुख्यमंत्री आवास में आराम कर रहे हैं। डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रही है। डॉक्टरों की सलाह पर ही सीएम नीतीश कुमार के सारे कार्यक्रम स्थगित किए गए। दोपहर की इस सूचना के बाद शाम में औपचारिक तौर पर प्रगति यात्रा में बदलाव की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री को सोमवार को प्रगति यात्रा के तीसरे चरण में पूर्णिय में रहना था। लेकिन, अब संशोधित कार्यक्रम के तहत वह मंगलवार को पूर्णिया, बुधवार को कटिहार और गुरुवार को मधेपुरा में रहेंगे। हर शाम वह वापस पटना आ जाएंगे।

पहले मधेपुरा में रात्रि विश्राम था, अब नहीं

तीसरे चरण की प्रगति यात्रा को बढ़ाने के लिए पटना से कई अधिकारी पूर्णिया के लिए रविवार को ही रवाना हो गए थे। ‘अमर उजाला’ ने पहले ही बताया था कि अगर सीएम की तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो इसका असर प्रगति यात्रा पर भी पड़ सकता है। सीएम नीतीश कुमार 27 जनवरी को पूर्णिया और 28 जनवरी को कटिहार जाने वाले थे और दोनों रात मधेपुरा में ठहरने के बाद 29 जनवरी को मधेपुर में कई योजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास कर वापस पटना लौटने वाले थे। इससे पहले सीएम नीतीश कुमार 20 दिसंबर को बीमार पड़े थे। तब पटना में देश-दुनिया से निवेशक आए हुए थे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शामिल होना था। इसके अलावा सीएम को आज अपने गृह क्षेत्र नालंदा के राजगीर में भी एक भव्य कार्यक्रम का हिस्सा बनना था। दोनों कार्यक्रमों से अचानक सीएम नीतीश कुमार दूर हो गए हैं। तबीयत बिगड़ने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है। 



Source link

2308170cookie-checkBihar News : Cm Nitish Kumar Health Update After Republic Day 2025 Gandhi Maidan Patna – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Plea unheard by Bombay HC, SC stays notice after dargah razed | India News     |     Bihar Storm Came In Gopalganj That Uprooted Tree Entered School Wall Crops And Industry Were Also Destroyed – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mujaffarnagar: Case Of Land Grabbing And Extortion Against Shahnawaz, Who All Got Involved In Scaring People – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mussoorie: मशहूर अंग्रेजी लेखक बिल एटकिन का 91 वर्ष की उम्र में निधन, साहित्य जगत में शोक की लहर     |     Due To The Storm, Trees Fell In Many Places And Electricity Was Cut Off – Madhya Pradesh News     |     Sehore Pandit Pradeep Mishra Attacked Cm Mamata Banerjee On Bengal Violence Hindi News – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal News: देश में रोज 63 करोड़, हिमाचल में 31 लाख की लूट; सूबे के हर तीसरे व्यक्ति को टटोल रहे साइबर ठग     |     इस खिलाड़ी की होगी टीम से छुट्टी, आईपीएल में धाकड़ खिलाड़ी का होगा कमबैक     |     भारतीय अर्थव्यवस्था 3 साल में जर्मनी और जापान से हो जाएगी बड़ी, जानें नीति आयोग के सीईओ ने किस आधार पर ये बात कही     |     Amber Fort, City Palace on Veep JD Vance’s Jaipur agenda | India News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088