Bihar News: Cold Increased Due To Westerly Wind In Bihar, Know The Weather Condition: Fog, Weather Of Patna – Amar Ujala Hindi News Live

बिहार में ठंड।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार में उत्तरी पछुआ हवा की एंट्री होने के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। पिछले 24 घंटें में पटना समेत कई जिलों में दिन का पारा आठ डिग्री तक गिर गया। 10 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही हवा ने ठंड बढ़ा दी है। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में बर्फबारी हुई। बिहार में भी इसका असर पड़ा है। 31 दिसंबर और एक जनवरी को न्यूनतम तापमान में चार डिग्री तक गिरावट होने के आसार हैं। सुबह में कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों को बढ़ते ठंड में सावधान रहने की सलाह दी है।

Comments are closed.