Bihar News : Congress Party Pawan Khera Statement Congress Not Contest With Rjd Party Election 2025 Result – Amar Ujala Hindi News Live
अब बिहार को बदलना है, तो बिहार की सरकार को बदलना है। सरकार बदलो-बिहार बदलो। यह कहना है कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का जिन्होंने पटना में रविवार को प्रेस वार्ता जारी करते हुए कहा है। दरअसल 2025 में ही बिहार विधान सभा चुनाव होने हैं, इसलिए कांग्रेस अब अपने पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरने की तैयारी में है। इस दौरान कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बिहार सरकार और केंद्र सरकार दोनों पर जोरदार हमला किया। पवन खेड़ा ने कहा कि- अगर हमें बिहार को बदलना है तो हमें मौजूदा सरकार को बदलना होगा।’ इसलिए ‘सरकार बदलो-बिहार बदलो’ का नारा हम यहां से दे रहे हैं।
