Bihar News : Criminals Shot Dead A Young Man In Bhojpur, Going To Attend His Sister’s Wedding Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live बिहार By On Nov 17, 2024 यह भी पढ़ें Gold Price Today : सोने की कीमतों में दिख रही तेजी, चांदी… Sep 18, 2024 IPL 2025 के लिए पूरी बदल गई पंजाब किंग्स की टीम, यहां देखिए… Nov 27, 2024 {“_id”:”6738b09811f59c25160c12b2″,”slug”:”bihar-news-criminals-shot-dead-a-young-man-in-bhojpur-going-to-attend-his-sister-s-wedding-bihar-police-2024-11-16″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Bihar News : अपराधियों ने युवक की गोली मारकर की हत्या, बहन की शादी में शामिल होने जा रहा था”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} Bihar : बिहार में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वह अपने चाचा के साथ बहन की शादी में शामिल होने के लिए बुलेट पर सवार होकर जा रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक का प्रोफाइल फोटो और परिजन – फोटो : अमर उजाला डिजिटल विस्तार बहन की शादी में शामिल होने जा रहे हैं भाई को अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। घटना करनामेपुर थाना क्षेत्र के कारनामेपुर बस स्टैंड के समीप की है। मृतक की पहचान करनामेपुर थाना क्षेत्र के ईश्वरपुरा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह के पुत्र राज सिंह के रूप में की गई है। पहले से घात लगाये थे अपराधी घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि राज सिंह अपनी बहन की शादी में शामिल होने ईश्वरपुरा से बिहियां के लिए निकला था। राज सिंह अपने चाचा के साथ बुलेट से शादी में शामिल होने जा रहा था। तभी करनामेपुर बस स्टैंड के समीप चार की संख्या में पहले से मौजूद अपराधियों ने उसे गोली मार दी। गोली लगते ही राज सिंह जमीन पर गिर पड़े। गोली राज सिंह के पेट में लगी। गोली चलते ही घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल हो गया। आनन-फानन में उसे लोगों ने इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने राज सिंह को मृत घोषित कर दिया। स्कूल में हुआ था झगड़ा घटना के संबंध में मृतक राज सिंह के चाचा ने बताया कि वह और उनका भतीजा राज सिंह दोनों ही बुलेट पर सवार होकर शादी में शामिल होने के लिए बिहियां लॉज जा रहे थे। तभी करनामेपुर बस स्टैंड के समीप साकेत सहित चार अन्य अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और राज सिंह को गोली मार दी। उन्होंने बताया कि गोली मारने का कारण क्या है यह उन्हें नहीं पता। लेकिन उन्हें यह जानकारी मिली है कि स्कूल के दिनों में साकेत के साथ उसका कुछ विवाद हुआ था और हो सकता है कि इस विवाद के तहत गोली मारकर उसकी हत्या की गई है। फिलहाल सदर अस्पताल में मृतक राज सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई है और पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है। Source link Like0 Dislike0 18995900cookie-checkBihar News : Criminals Shot Dead A Young Man In Bhojpur, Going To Attend His Sister’s Wedding Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Liveyes
Comments are closed.