Bihar News : Dead Body Found Newly Married Woman Murder Case Dowry Act Muzaffarpur Bihar Police Husband Wife – Amar Ujala Hindi News Live

रोते-बिलखते परिजन
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के सोमगढ़ में एक महिला का शव बरामद हुआ। परिजनों ने महिला की हत्या करने का आरोप लगाया है। महिला के गले पर निशान मिले है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। मृतका की पहचान सोमगढ निवासी रमन पासवान की पत्नी काजल देवी (21) के रूप में की गई है। मृतका का मायका साहेबगंज थाना के बासुदेव पुर सराय में बताया जा रहा है। घटना के बाद से घर के सभी लोग फरार हैं।

Comments are closed.