Bihar News: Firing In Barh Area Of Patna, Firing Between Former Mla Anant Singh And Sonu Monu: Patna Police – Amar Ujala Hindi News Live

अनंत सिंह।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व विधायक अनंत सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। बुधवार को पंचमहला थाने के नौरंगा गांव में पूर्व विधायक के समर्थकों और मुखिया कुमारी उर्मिला सिन्हा के बेटे व गैंगस्टर सोनू-मोनू के बीच कई राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान अनंत सिंह घटनास्थल से चंद कदम दूरी पर ही मौजूद थे। घटना के बाद इलाके में हड़कंप है। पुलिस लगातार कैंप कर रही है। ग्रामीए एसपी विक्रम सिहाग का कहना है कि हालात फिलहाल नियंत्रण में हैं। मौके पर ही पिस्टल और कट्टा बरामद किए गए हैं। इस मामले में कुल तीन प्राथमिकी दर्ज की गई है। लोगों से पूछताछ चल रही हैै। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। इधर, इस घटना के बाद पूर्व विधायक अनंत सिंह ने सोनू और मोनू पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कहा कि दोनों ने इलाके में आतंक मचा रखा है। मैं केवल समझाने गया लेकिन दोनों गोलीबारी कर फरार हो गए। वहीं सोनू-मोनू की मां और वर्तमान मुखिया ने अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर चुनावी रंजिश में गोलीबारी करने का आरोप लगाया है। आइए जानते हैं इस घटना के बाद किसने क्या कहा?

Comments are closed.