Bihar News : Happy Holi Date People Asking Bihar Me Holi Kab Hai 2025 Holi – Amar Ujala Hindi News Live
देश में होली कब मनाई जा रही है, इससे अलग बिहार में रंगों के त्योहार को लेकर संशय है। आधे इधर और आधे उधर- इसी स्थिति में इस बार होली का त्योहार मनाया जा रहा है। गुरुवार की आधी रात अगजा, यानी हाेलिका दहन के बाद भी यह संशय बना हुआ है, इसकी वजह बड़ी है। बिहार में सूर्य के उदय-अस्त को लेकर लोग बहुत गंभीर होते हैं, इसलिए आधा बिहार आज होली मना रहा है और बड़ी तादाद में लोग शनिवार को होली मनाएंगे। फाल्गुन पूर्णिमा पर गुरुवार की रात 10.47 के बाद होलिका दहन का समय था, इसलिए यह सब हुआ।
