Bihar News : Ljp R Targeted Pashupati Paras To Open Grocery Shop Delhi Election 2025 Aurangabad Bihar – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar News :पशुपति पारस को किसने कहा

छात्र लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष यामिनी रंजन मिश्रा
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
छात्र लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष यामिनी रंजन मिश्रा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के चाचा पशुपति कुमार पारस की पार्टी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि पशुपति पारस की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) ने दिल्ली में विधानसभा चुनाव लड़कर देख लिया। इस चुनाव में उनको अपनी औकात का पता चल गया। उनकी पार्टी को तो नोटा से भी कम वोट आया। मात्र 532 वोट आए। अब उनको तो कोपभवन में जाकर रहना चाहिए। उनकी सियासत खत्म हो चुकी है। राजनीति में जब जनता आपके साथ न रहे तो अपनी परचुन की दुकान खोल लेनी चाहिए।

Comments are closed.