दरभंगा जिले में बहेड़ी प्रखंड के चकवा भरवारी पंचायत के बेंता गांव भीषण अगलगी की घटना में सौ से ज्यादा घर जलकर राख हो गए। आग कैसे लगी, यह किसी को पता नहीं चल पाया। लेकिन आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने स्थानीय बोरिंग हैंडपंप और तालाब के पानी से आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया, लेकिन एक भी घर बचा नहीं सके।
इस अगलगी की घटना के दौरान लगातार कई सिलेंडर ब्लास्ट हो रहा था, जिससे आग और ज्यादा धधक जा रही थी। इस कारण आग पर काबू पाने में दिक्कत हो रही थी। घटना की सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की गाड़ियों ने करीब तीन से चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफल हो सके। तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली, लेकिन तब तक कुछ भी जलने से नहीं बच पाया।
3 of 4
आग बुझाते हुए लोग
– फोटो : अमर उजाला
पीड़ित महिला चंदाराम ने बताया कि आग कैसे और किसके यहां से शुरू हुई, यह पता नहीं चल सका। अचानक से सिलेंडर ब्लास्ट होने की आवाज आने पर लोगों ने घर से निकल कर देखा तो पूरे गांव को आग ने अपनी आगोश में ले चुका था। सभी घरों से लंबी-लंबी लपटें उठ रही थी। स्थानीय लोगों ने बोरिंग और हैंडपंप चलाकर आग बुझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन तब तक सब कुछ जलकर नष्ट हो चुका था। महिला ने बताया कि उसके पुत्र की शादी भी अभी हाल ही में हुई थी। उसके बहू के सारे गहने जेवर सहित सभी सामान जलकर खाक हो गया है।
अग्मिशन अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही हम लोग घटना स्थल के लिए निकल गए थे। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने बताया कि लगभग 100 सौ से ज्यादा घर जल गए हैं। अगलगी की सूचना मिलते ही हायाघाट प्रखंड और बहेड़ी प्रखंड की सीओ मौके पर पहुंचे। जले घरों का जाएगा लिया जा रहा है। सरकारी प्रावधानों के अनुसार पीड़ितों को मुवावजा दिया जाएगा।