Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
32 साल के ओपनर ने WTC फाइनल के लिए ठोका दावा, इंग्लैंड में जड़ा धमाकेदार शतक पिता राज बब्बर को शादी में क्यों नहीं किया इनवाइट? प्रतीक ने बताई असल वजह, सौतेली मां से है कनेक्शन Motorola ला रहा एक और पावरफुल 5G स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले सामने आए फीचर्स शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स में 1800 अंक की तेजी, युद्ध रुकने का दिख रहा असर A की भीड़ में छिपा है नंबर 4, 90% लोग नहीं ढूंढ पाए, क्या आप ट्राय करेंगे? Wizely: Making Gold Investment Simple and Accessible for Every Indian Nimbus Realty Extends CSR Support to Indian Deaf Cricket Team at World Deaf Cricket League 2025 in Dubai Bihar News : Unconscious Girl Died Love Affair Suicide Case Samastipur Bihar Police - Amar Ujala Hindi News Live Bulandshahr Harassment Murder Case Daughter Last Spoke To Her Mother At 2 O Clock Spoke To Her Fiance At 6 Pm - Amar Ujala Hindi News Live Uttarakhand Weather: दो हफ्ते तक सिलसिले वार बिगड़ा रहा मौसम, अब खुला तो बढ़ने लगी तपिश, गर्मी दिखाएगी तेवर

Bihar News: Murder Of Woman In Patna; Had Gone To Market, Mutilated Body Found Near Home; Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद

Updated Sun, 08 Sep 2024 11:17 AM IST

Patna News: परिजनों ने बताया कि अनीता देवी मार्केटिंग करने बाजार गई थी और देर रात तक अपने घर नहीं लौटी। रविवार की सुबह घर से 100 मीटर की दूरी पर एक गली में महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है।


Bihar News: murder of woman in Patna; Had gone to market, mutilated body found near home; Bihar Police

महिला की हत्या
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


पटना के बाढ अनुमंडल के अथमगोला थाना में अपराधियों ने एक महिला की तेज हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मृत महिला की पहचान अनीता देवी 35 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला पिछले दो वर्षों से अपने मायके में रह रही थी। शनिवार को वह मार्केटिंग करने बाजार गई थी और देर रात तक अपने घर नहीं लौटी। रविवार की सुबह घर से 100 मीटर की दूरी पर एक गली में महिला का शव पुलिस ने छत विक्षत स्थिति में बरामद किया है।

Trending Videos

मायके वालों ने महिला की तलाश शुरू कर दी

बताया जा रहा है कि महिला पिछले दो वर्षों से अपने माइक के नीरपुर में रह रही थी। महिला की शादी मसौढ़ी में हुई है। परिवार के लोगों ने बताया कि शनिवार को महिला अपने जेवर को लाने फतुहा मार्केट गई थी। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटी तो मायके वालों ने महिला की तलाश शुरू कर दी। परिवार के लोगों ने बताया कि महिला से जब फोन पर संपर्क किया गया तो उनका फोन बंद आ रहा था। परिवार के लोगों ने आसपास और रिश्तेदार के घर पर अनीता देवी को खोजने का काफी प्रयास किया। इसके बाद भी अनीता देवी का कोई सुराग नहीं मिला। रविवार की सुबह परिवार के लोगों को यह सूचना मिली कि घर के कुछ दूरी पर अनीता देवी का शव गंभीर स्थिति में पड़ा हुआ था। भाग कर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और लोगों ने अनीता देवी के शव को पहचाना।

हत्या का कारण पता लगाने में जुट पुलिस

परिवार के लोगों ने आशंका जताई है कि हत्या से पूर्व अनीता देवी के साथ कुछ गलत भी हो सकता है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना अथमलगोला थाने को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस मामले को लेकर बाढ़ अनुमंडल के डीएसपी 2 अभिषेक सिंह से बात करने पर उन्होंने बताया कि महिला अनीता देवी अपने मायके में रहकर दोनों बच्चों की परवरिश करती थी उन्होंने कहा कि ससुराल से किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। पति से भी अच्छे संबंध थे और समय-समय पर उनके पति भी मायके आना-जाना किया करते थे। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अनीता देवी की हत्या का कारण क्या है?



Source link

1469860cookie-checkBihar News: Murder Of Woman In Patna; Had Gone To Market, Mutilated Body Found Near Home; Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

32 साल के ओपनर ने WTC फाइनल के लिए ठोका दावा, इंग्लैंड में जड़ा धमाकेदार शतक     |     पिता राज बब्बर को शादी में क्यों नहीं किया इनवाइट? प्रतीक ने बताई असल वजह, सौतेली मां से है कनेक्शन     |     Motorola ला रहा एक और पावरफुल 5G स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले सामने आए फीचर्स     |     शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स में 1800 अंक की तेजी, युद्ध रुकने का दिख रहा असर     |     A की भीड़ में छिपा है नंबर 4, 90% लोग नहीं ढूंढ पाए, क्या आप ट्राय करेंगे?     |     Wizely: Making Gold Investment Simple and Accessible for Every Indian     |     Nimbus Realty Extends CSR Support to Indian Deaf Cricket Team at World Deaf Cricket League 2025 in Dubai     |     Bihar News : Unconscious Girl Died Love Affair Suicide Case Samastipur Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bulandshahr Harassment Murder Case Daughter Last Spoke To Her Mother At 2 O Clock Spoke To Her Fiance At 6 Pm – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand Weather: दो हफ्ते तक सिलसिले वार बिगड़ा रहा मौसम, अब खुला तो बढ़ने लगी तपिश, गर्मी दिखाएगी तेवर     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088