Bihar News : Narkatiaganj Co Attacked Death Threats To Co In West Champaran Bihar – Amar Ujala Hindi News Live

हमले के बाद सदमे में अंचलाधिकारी (दाएं)। मौके पर हनक दिखाते सरपंच की तस्वीर ऊपर।
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
पश्चिमी चंपारण के शिकारपुर थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में बुधवार को सरकारी जमीन के अतिक्रमण की जांच करने गए सीओ सुधांशु शेखर पर जानलेवा हमला किया गया है। सीओ के साथ मारपीट की गई और उन्हें गला रेत कर जान से मारने की धमकी दी गई। अतिक्रमणकारियों ने सीओ का शर्ट फाड़ दिया और उनकी पिटाई की। घटना की सूचना पर शिकारपुर पुलिस फुलवरिया गांव पहुंची और हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस टीम को भेजा गया है। सीओ की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। हमलावर रविन्द्र महतो को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Comments are closed.