Bihar News: Padma Bhushan To Former Deputy Cm Late Sushil Modi; Cancer, Bjp Senior Leader – Amar Ujala Hindi News Live

पीएम मोदी ने सुशील मोदी के साथ यह तस्वीर शेयर की थी।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व उपमुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता सुशील मोदी को मरणोपरांत पद्म भूषण पुरस्कार मिला है। केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 2025 के लिए पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है। इनमें एक नाम पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का भी है। बिहार की राजनीति के पुरोधा और भारतीय जनता पार्टी की लंबे समय तक पहचान रहे दिग्गज नेता सुशील कुमार मोदी को कैंसर ने 13 मई 2024 को लील लिया था। आंकड़ों के जादूगर कहे जाने वाले करीब आठ माह बाद फिर से सुर्खियों में आ गए। सोशल मीडिया में फिर से कई युवा उनके बारे में सर्च कर रहे। उन्हें जानना चाहते हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में…

Comments are closed.