Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar: बिहार के दो जिलों में बनेंगे कैंसर अस्पताल, अन्य जिलों में सुविधाओं के साथ किये जाएंगे विशेष इलाज Couple And Granddaughter Travelling In Car Died In Road Accident Bodies Reached Home Family Members Broke Down - Amar Ujala Hindi News Live Delhi News: पांच साल बाद रोहित चौधरी गैंग का साथी गिरफ्तार Three Newly Appointed Judges Took Charge - Jabalpur News Jaipur News: Diya Kumari Inaugurated India International Design Conclave 2025 - Amar Ujala Hindi News Live Pakistani Spy Abhishek Bhardwaj Agencies Will Now Interrogate The Accused - Amar Ujala Hindi News Live 'She wanted to escape': How 100 witnesses, exhaustive evidence exposed VIP cover-up, led to justice in Rishikesh resort murder case | India News वर्ल्ड रिकॉर्ड से भी बहुत आगे निकल गए सूर्यकुमार यादव, अब इस कीर्तिमान को तोड़ना होगा नामुमकिन 'कभी गलत नहीं किया', युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड के पोस्ट ने मचाई सनसनी, कमेंट सेक्शन करना पड़ा बंद 7200mAh की बैटरी, ट्रांसपेरेंट बैक पैनल डिजाइन के साथ Realme Neo7 Turbo हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Bihar News: Pashupati Paras Role In Shivchandra Ram Vs Chirag Paswan Hajipu Lok Sabha Election 2024 – Amar Ujala Hindi News Live


Bihar News:  pashupati paras role in shivchandra ram vs chirag paswan Hajipu Lok Sabha Election 2024

पशुपति पारस का नंबर भी बढ़ेगा या घटेगा। समय शुरू हो रहा है अब…
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार


समय शुरू हो रहा है अब…! लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में बिहार की जिन पांच सीटों पर सोमवार सुबह मतदान होने जा रहा है, उसमें बगैर चुनावी मैदान में उतरे एक पूर्व केंद्रीय मंत्री की परीक्षा का समय शुरू हो रहा है। जी हां, यह हैं पशुपति कुमार पारस। दिवंगत राम विलास पासवान की बनाई लोक जनशक्ति पार्टी को दो फाड़ कर लोजपा (राष्ट्रीय) का खेमा संभालने वाले पशुपति कुमार पारस इस लोकसभा चुनाव में नहीं उतरे हैं। लेकिन, सोमवार को मतदान के बाद उनकी भी किस्मत एक तरह से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में बंद हो जाएगी। वह यहां के मौजूदा सांसद हैं और इस बार चुनाव में उतरे भी नहीं है, फिर भी। इस बार उनके भतीजे और लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान यहां से चुनाव में उतरे हैं। सामने राष्ट्रीय जनता दल के दिग्गज पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम हैं। सामने भले शिवचंद्र हैं, लेकिन असल यही देखना है कि पशुपति कुमार पारस भतीजे हो जिताने में भूमिका निभाते हैं या हराने में। जिताने में रहे तो फायदे में रह सकते हैं, हराने में दिखे तो नुकसान पक्का है। 

क्यों पारस की इतनी चर्चा है

पशुपति कुमार पारस इस सीट पर 2019 में दो लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीते थे। हारने वाले यही शिवचंद्र राम थे। यह सीट दिवंगत रामविलास पासवान की थी और उनके बाद यहां से पशुपति कुमार पारस ने कमान संभाल रखी थी। चिराग पासवान जमुई से पिछली बार सांसद बने थे। पिता के निधन के बाद चिराग हाजीपुर संसदीय क्षेत्र से खुद को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का निर्विरोध प्रत्याशी मान रहे थे। लेकिन, चाचा पारस यह सीट छोड़ने को राजी नहीं थे। इस जिद में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली मौजूदा केंद्र सरकार के मंत्री पद से भी इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने के बाद हर तरफ संभावना टटोलकर जब पारस ने खाली हाथ एनडीए में वापसी की तो उन्हें चुनाव लड़ने के लिए कोई सीट यहां भी नहीं मिली। अब हाजीपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक चिराग पासवान के प्रति अपना भाव जता चुके हैं। इससे पहले पशुपति पारस यह बता चुके हैं कि वह एनडीए के प्रत्याशियों के लिए प्रचार में जी-जान से जुटे हैं। लेकिन, सवाल हाजीपुर का है। दिवंगत रामविलास पासवान को रिकॉर्ड मतों से जिताने के बाद पारस को भी दो लाख के अंतर से जिताने वाला हाजीपुर अगर चिराग का साथ देने में कोताही बरतता नजर आता है तो उंगली मौजूदा सांसद पारस पर उठेगी ही उठेगी। मतलब, सोमवार को मतदान भले चिराग पासवान और शिव चंद्र राम के नाम पर हो, लेकिन अग्निपरीक्षा तो पारस की भी होगी। 

चिराग के खिलाफ चौतरफा घेराबंदी

चिराग पासवान को उनके परिवार की पारंपरिक सीट से हराने की चाहत सिर्फ सामने वाले महागठबंधन में ही नहीं, कुछ अपने भी इस अभियान में जुटे हैं। धीरे-धीरे उन अपनों की पहचान उजागर भी हो चुकी है। फिर भी चिराग को एहसास है कि कहीं-न-कहीं कुछ फांस गले में अटकी हुई है। यह फांस लोक जनशक्ति पार्टी (एकीकृत रहे) के कुछ नेताओं से है, यह भी चिराग को पता है। इसलिए, वह इसपर काम कर रहे हैं। दरअसल, चिराग को हराकर महागठबंधन की कमान संभालने वाले तेजस्वी यादव भी बिहार में अपनी उम्र का कोई नया चेहरा खड़ा होने से रोकना चाहते हैं। वैशाली सीट पर मुन्ना शुक्ला के लिए दांव खेलने की एक वजह यह भी है। शुक्ला इस दिशा में काम भी कर रहे हैं। वैशाली की तरफ से मुन्ना शुक्ला ने शिवचंद्र राम के लिए कमान संभाल रखी है तो सारण और दियारा इलाके से लालू प्रसाद यादव और उनका परिवार चिराग को समेटने की जद्दोजहद में ताकत झोंके बैठा है। मतलब, चिराग की डगर को कठिन करने के लिए पूरा बंदोबस्त है- अंदर भी और बाहर भी। ऐसे में पशुपति कुमार पारस और प्रिंस राज सोमवार को हाजीपुर में अपने समर्थकों को मतदान केंद्र तक लाते है या नहीं, उससे राजग के अंदर इनका भविष्य तय हो जाएगा। दो लाख से जीते मौजूदा सांसद हैं चाचा पारस।



Source link

1074430cookie-checkBihar News: Pashupati Paras Role In Shivchandra Ram Vs Chirag Paswan Hajipu Lok Sabha Election 2024 – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Bihar: बिहार के दो जिलों में बनेंगे कैंसर अस्पताल, अन्य जिलों में सुविधाओं के साथ किये जाएंगे विशेष इलाज     |     Couple And Granddaughter Travelling In Car Died In Road Accident Bodies Reached Home Family Members Broke Down – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: पांच साल बाद रोहित चौधरी गैंग का साथी गिरफ्तार     |     Three Newly Appointed Judges Took Charge – Jabalpur News     |     Jaipur News: Diya Kumari Inaugurated India International Design Conclave 2025 – Amar Ujala Hindi News Live     |     Pakistani Spy Abhishek Bhardwaj Agencies Will Now Interrogate The Accused – Amar Ujala Hindi News Live     |     ‘She wanted to escape’: How 100 witnesses, exhaustive evidence exposed VIP cover-up, led to justice in Rishikesh resort murder case | India News     |     वर्ल्ड रिकॉर्ड से भी बहुत आगे निकल गए सूर्यकुमार यादव, अब इस कीर्तिमान को तोड़ना होगा नामुमकिन     |     ‘कभी गलत नहीं किया’, युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड के पोस्ट ने मचाई सनसनी, कमेंट सेक्शन करना पड़ा बंद     |     7200mAh की बैटरी, ट्रांसपेरेंट बैक पैनल डिजाइन के साथ Realme Neo7 Turbo हुआ लॉन्च, जानें कीमत     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088