Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News : Young Man Died During Cutting Palm Tree Muzaffarpur Bihar Police - Amar Ujala Hindi News Live UP: दिल दहला देने वाला हत्याकांड...अगवा कर युवक को उतारा माैत के घाट, लाश का किया ऐसा हश्र; राख तक नहीं मिली Uttarakhand News Minority Scholarship Scam In 17 Institutions Report Reached The Government - Amar Ujala Hindi News Live MP News: मंत्री विजय शाह के खिलाफ हाईकोर्ट ने समाप्त की कार्यवाही, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर लिया निर्णय Congress's Mega Rally For Irrigation Water - Rajasthan News रेवाड़ी: "BJP से लोगों का दिल का रिश्ता, रैली में आई भीड़ कर रही बयां, लोगों ने नकारा परिवारवाद व भ्रष्टाचार" Himachal Pradesh: 25 फीसदी से कम परीक्षा परिणाम देने वाले स्कूलों के प्रिंसिपलों को जारी होंगे नोटिस वनडे वर्ल्ड कप 2025 में इस दिन होगा भारत और पाकिस्तान का मुकाबला, नोट कर लीजिए तारीख China adding 100 nuclear warheads annually: SIPRI | India News Bihar News : Bihar Police Constable Committed Suicide Case By Shooting Himself Kaimur Bihar Police - Amar Ujala Hindi News Live

Bihar News : People Against Bageshwar Baba After Acharya Kishore Kunal Disgrace In Mahavir Mandir Patna – Amar Ujala Hindi News Live


Bihar News : People against bageshwar baba after Acharya Kishore Kunal Disgrace in mahavir mandir patna

यह तस्वीर इतनी वायरल हुई थी कि पूरे पटना में हंगामा मच गया।
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार


वह धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष बने तो बहुत सारे दुश्मन बने। लेकिन, कोई हस्ती ऐसी थी कि कोई मुंह खोल नहीं सका। मतलब, भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी से आचार्य किशोर कुणाल तक के सफर में उनके जितने भी दुश्मन बने, वह महावीर मंदिर न्यास के सामाजिक योगदान को देखकर चुप रहने को विवश हुए। ऐसे में एक ऐसा वाकया पटना के विश्व विख्यात महावीर मंदिर में ही हो गया, जिसकी कल्पना किसी ने कभी नहीं की होगी। हां, यह घटना तब हुई जब बागेश्वर धाम वाले आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महावीर मंदिर आए थे। मंदिर दर्शन के दौरान बागेश्वर बाबा के सुरक्षाकर्मियों ने आचार्य किशोर कुणाल को धकेल दिया। इसके बाद तो पूरे पटना में बागेश्वर बाबा को लेकर माहौल बदला नजर आने लगा। उनके पोस्टरों पर कालिख पुती जाने लगी।

Trending Videos

क्या हुआ था महावीर मंदिर पटना में

मई 2023 में बागेश्वर वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री का पटना में बड़ा कार्यक्रम हुआ था। लाखों की भीड़ उमड़ रही थी। उसी दौरान 16 मई को धीरेंद्र शास्त्री महावीर मंदिर के दुर्लभ विग्रहों का दर्शन करने आए थे। इस दौरान धीरेन्द्र शास्त्री के सुरक्षाकर्मियों ने उनके लिए सुरक्षा कवच बनाते समय आचार्य किशोर कुणाल को भी उनके पास नहीं जाने दिया। यहां तक कि सुरक्षाकर्मियों के कंधे से आचार्य किशोर कुणाल को धक्का भी लग गया। इसके बाद पटना में जगह-जगह पर आचार्य धीरेंद्र शास्त्री के पोस्टरों को फाड़ा जाने लगा। पोस्टर पर लगी उनकी तस्वीरों पर कालिख पोतकर चोर 420 लिखा जाने लगा। 

“बोलूंगा नहीं, समर कालनेमियों का… में लिखूंगा”

इस घटनाक्रम से आचार्य किशोर कुणाल और उनके अनुयायी व्यथित थे। इसके बाद 19 मई 2023 को आचार्य कुणाल ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा- “हमलोग रचनात्मक काम करने वाले आदमी हैं। किताब लिखूंगा तो बतला दूंगा कि उस दिन क्या घटना हुई। बीच में नहीं पूछिए। अभी मेरी किताब आई थी- दमन तक्षकों का, जबतक मैं पुलिस में था उसपर। दूसरी किताब का नाम भी सुन लीजिए- समर कालनेमियों से। मेरी जब किताब आएगी, रिटायरमेंट के बाद जो काम कर रहा हूं, जैसे मंदिर बन रहा है, क्या बन रहा है आदि। इसलिए, बोलना नहीं है।” वह दु:ख समझने लायक था। समर कालनेमियों से… का इंतजार रह गया। आचार्य कुणाल के असामयिक निधन ने पटना के उस घाव को हरा कर दिया।



Source link

2144890cookie-checkBihar News : People Against Bageshwar Baba After Acharya Kishore Kunal Disgrace In Mahavir Mandir Patna – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Bihar News : Young Man Died During Cutting Palm Tree Muzaffarpur Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live     |     UP: दिल दहला देने वाला हत्याकांड…अगवा कर युवक को उतारा माैत के घाट, लाश का किया ऐसा हश्र; राख तक नहीं मिली     |     Uttarakhand News Minority Scholarship Scam In 17 Institutions Report Reached The Government – Amar Ujala Hindi News Live     |     MP News: मंत्री विजय शाह के खिलाफ हाईकोर्ट ने समाप्त की कार्यवाही, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर लिया निर्णय     |     Congress’s Mega Rally For Irrigation Water – Rajasthan News     |     रेवाड़ी: "BJP से लोगों का दिल का रिश्ता, रैली में आई भीड़ कर रही बयां, लोगों ने नकारा परिवारवाद व भ्रष्टाचार"     |     Himachal Pradesh: 25 फीसदी से कम परीक्षा परिणाम देने वाले स्कूलों के प्रिंसिपलों को जारी होंगे नोटिस     |     वनडे वर्ल्ड कप 2025 में इस दिन होगा भारत और पाकिस्तान का मुकाबला, नोट कर लीजिए तारीख     |     China adding 100 nuclear warheads annually: SIPRI | India News     |     Bihar News : Bihar Police Constable Committed Suicide Case By Shooting Himself Kaimur Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088