Bihar News : Pratapgarh Up Daughter Dowry Murder Case In Saran For Property In Mumbai – Amar Ujala Hindi News Live

मृतका का प्रोफाइल फोटो।
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
शादी के मात्र 16 माह बाद ही ससुराल पक्ष ने एक नवविवाहिता की हत्या कर शव को गायब कर दिया। मृतका की पहचान तरैया थाना क्षेत्र के भटगाई गांव निवासी प्रीतेश सिंह की पत्नी रानी सिंह के रूप में हुई है। मृतका उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिला अंतर्गत लीलापुर थाना क्षेत्र के तुलापुर (सराय संसारा) के रहने वाले राघवेंद्र सिंह की एकलौती पुत्री थी। राघवेंद्र सिंह ने सारण जिले के तरैया थाने में रानी सिंह के पति प्रीतेश सिंह, सास किरण सिंह, ससुर सुरेश सिंह, भैसुर प्रीतम सिंह और जेठानी रजनी सिंह के अलावा मांझोपुर निवासी पति के दोस्त कुंदन साह को आरोपित करते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।


Comments are closed.