Bihar News : President Draupadi Murmu Awarded Vikrant Kumar Shaurya Chakra Naxal Attack Darbhanga Bihar – Amar Ujala Hindi News Live
देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में देश के जांबाज सैनिकों को वीरता पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस मौके पर 6 कीर्ति और 33 शौर्य चक्र पुरस्कार प्रदान किए गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मिथिला के लाल विक्रांत कुमार को शौर्य चक्र से सम्म्मनित किया है। विक्रांत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कोबरा बटालियन में डिप्टी कमांडेंट हैं। वह 2 अप्रैल 2023 को झारखंड के चतरा जिले में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया था। इनकी सफलता के बाद उनका वीरता के लिए चयन किया गया है। यह वीरता श्रेणी के चौथे क्रम का पुरस्कार है। उन्हें यह सम्मान अद्भुत साहस, बहादुरी, अनुकरणीय नेतृत्व और कर्तव्यनिष्ठा के लिए मिला है।

Comments are closed.