Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Satta Ka Sangram: Minister Paswan Left The Program Midway After Hearing The Opposition Question - Amar Ujala Hindi News Live Akshaya Tritiya: महंगा सोना...ग्राहकों ने खोज निकाला ऐसा तरीका, सस्ते के साथ आकर्षित इन गोल्ड आभूषणों की मांग Cm Mohan Yadav Will Do Bhoomi Pujan Of Bandakpur Corridor - Damoh News Nagaur News: There Will Be Power Cut From 7 To 11 Am, Supply Will Be Stopped For Smooth Supply And Repair Work - Nagaur News Pakistan violates ceasefire for third night, Indian Army responds effectively MI vs LSG: वानखेड़े स्टेडियम की पिच पर रनों की होगी बारिश या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, पढ़ें Pitch रिपोर्ट इस एक्टर को गुरु मानते थे गोविंदा, नाम सुनते ही साइन कर देते थे फिल्म, सुनीता रूम में लगाती थीं फोटो M&M ने इस ऑटो कंपनी में 58.96% हिस्सेदारी 555 करोड़ में खरीदी, 1,789 रुपये है अभी शेयर का भाव Illegal Construction Of Drug Smugglers Removed In Moga Maan Govt Action On Drugs - Amar Ujala Hindi News Live बनते-बनते बिगड़ रहे हैं काम? रविवार को अपनाएं ये नींबू के अचूक टोटके और दूर करें बाधाएं

Bihar News: Revenue Employees And Co On Strike Against Dm In Vaishali, Work Stopped – Amar Ujala Hindi News Live


Bihar News: Revenue employees and CO on strike against DM in Vaishali, work stopped

डीएम के खिलाफ प्रदर्शन करते राजस्व कर्मचारी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


वैशाली जिले में राजस्व विभाग से जुड़े तमाम कर्मचारी और अंचल अधिकारी (CO) डीएम के खिलाफ धरने पर बैठ गए हैं। यह विवाद तब गहराया जब डीएम द्वारा समीक्षा बैठक के दौरान एक महिला कर्मचारी के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। डीएम के व्यवहार से आहत राजस्व विभाग के कर्मचारी और अधिकारी सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं और डीएम कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे जिले में राजस्व से संबंधित सभी कामकाज ठप हो गए हैं।

 

जानकारी के मुताबिक, इस धरने की शुरुआत उस समय हुई जब हाजीपुर सदर अंचल के दो कर्मचारियों को डीएम के आदेश पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, हालांकि कुछ घंटों बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। आरोप है कि समीक्षा बैठक के दौरान डीएम ने न केवल महिला कर्मचारियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, बल्कि बिहारियों के खिलाफ भी अपमानजनक टिप्पणी की। डीएम द्वारा ‘बेहूदा और साला बिहारी’ जैसे आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किए जाने की खबर के बाद जिला भर के अधिकारी विरोध में खड़े हो गए हैं।

 

राजस्व विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों ने डीएम पर ब्रिटिश शासन जैसी मानसिकता का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले नवादा जिले में भी डीएम यशपाल मीणा ने इसी तरह की भाषा का उपयोग किया था, जिसके कारण वहां के अधिकारी भी सामूहिक अवकाश या स्थानांतरण की मांग कर चुके थे।

 

धरने पर बैठे अधिकारियों और कर्मचारियों का कहना है कि वे डीएम के व्यवहार से मानसिक रूप से आहत हैं। महिला कर्मचारियों ने भी शिकायत की है कि उन्हें अनावश्यक रूप से देर तक काम पर रोका जा रहा है, जिससे उनके पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ गया है। कई विवाहित महिला कर्मचारियों ने बताया कि उनके पारिवारिक जीवन पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ा है, यहां तक कि कुछ मामलों में तलाक की नौबत आ गई है।

 

गौरतलब है कि राजस्व कर्मचारियों के धरने से जिले के प्रशासनिक कामकाज पर बड़ा असर पड़ा है, खासकर राजस्व से जुड़े कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। कर्मचारियों ने अपनी मांगों पर कार्रवाई न होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी है।



Source link

1781310cookie-checkBihar News: Revenue Employees And Co On Strike Against Dm In Vaishali, Work Stopped – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Satta Ka Sangram: Minister Paswan Left The Program Midway After Hearing The Opposition Question – Amar Ujala Hindi News Live     |     Akshaya Tritiya: महंगा सोना…ग्राहकों ने खोज निकाला ऐसा तरीका, सस्ते के साथ आकर्षित इन गोल्ड आभूषणों की मांग     |     Cm Mohan Yadav Will Do Bhoomi Pujan Of Bandakpur Corridor – Damoh News     |     Nagaur News: There Will Be Power Cut From 7 To 11 Am, Supply Will Be Stopped For Smooth Supply And Repair Work – Nagaur News     |     Pakistan violates ceasefire for third night, Indian Army responds effectively     |     MI vs LSG: वानखेड़े स्टेडियम की पिच पर रनों की होगी बारिश या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, पढ़ें Pitch रिपोर्ट     |     इस एक्टर को गुरु मानते थे गोविंदा, नाम सुनते ही साइन कर देते थे फिल्म, सुनीता रूम में लगाती थीं फोटो     |     M&M ने इस ऑटो कंपनी में 58.96% हिस्सेदारी 555 करोड़ में खरीदी, 1,789 रुपये है अभी शेयर का भाव     |     Illegal Construction Of Drug Smugglers Removed In Moga Maan Govt Action On Drugs – Amar Ujala Hindi News Live     |     बनते-बनते बिगड़ रहे हैं काम? रविवार को अपनाएं ये नींबू के अचूक टोटके और दूर करें बाधाएं     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088