Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
IPL 2025 स्थगित होने के बाद घर लौट रहे विदेशी प्लेयर्स, सामने आई बड़ी जानकारी सिनेमाघरों में रिलीज होने से चूकी फिल्म, अब ओटीटी पर भी रोक, क्यों उलझन में पड़ी राजकुमार राव की मूवी? Lenovo Legion Y700 Gen 4 हुआ लॉन्च, लुक, डिजाइन और फीचर्स सब-कुछ मिलेगा टॉप नॉच उत्तर प्रदेश को 1500 मेगावाट बिजली की सप्लाई करेगा अडाणी पावर, 2 अरब डॉलर का निवेश करेगी कंपनी 13 जून से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, शुक्र करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, बढ़ेगी इनकम, मिलेगा प्रमोशन, बनेंगे सारे बिगड़े काम Bihar : Elder Brother Murdered Younger Brother Navgachiya Bhagalpur Bihar Police Businessman Vinay Murder Case - Amar Ujala Hindi News Live यूपी: जम्मू में अपनी गृहस्थी को छोड़कर जल्दबाजी में लौट रहे हैं लोग, भरी आ रही हैं ट्रेनों की बोगियां उत्तराखंड: बड़े उद्योगों को देनी ही होगी बिजली की 45 दिन की एडिशनल सिक्योरिटी, आयोग ने तीन याचिकाएं कीं खारिज Delhi: दिल्ली विधानसभा बनेगी भारत की पहली सौर ऊर्जा से चलने वाली विधानसभा, हर महीने 15 लाख की होगी बचत Sagar News: Money Demanded By Threatening To Make Obscene Photos Viral On Social Media - Madhya Pradesh News

Bihar News : Rjd Party Tejashwi Yadav Targeted Jdu Party Cm Nitish Kumar Mahila Samvad Yatra Supaul Bihar – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar News:तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरा, कहा


Bihar News : rjd party Tejashwi Yadav targeted JDU party CM Nitish Kumar Mahila Samvad Yatra Supaul bihar

तेजस्वी यादव
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार


बिहार को गरीब और बीमारू राज्य बताने वाले सीएम नीतीश कुमार अपने 15 दिनों की यात्रा में दो अरब 25 करोड़ 78 लाख रुपए खर्च करने वाले हैं। यह पैसा जनता की गाढ़ी कमाई के टैक्स से वसूला गया है। लेकिन बिहार में अधिकारियों के लिए यात्रा के नाम पर लूट को खुली छूट दी जा रही है। वास्तव में नीतीश देश के सबसे खर्चीले सीएम हैं। यह बातें बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सुपौल के जिला अतिथि गृह में रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में कही।

Trending Videos

सुपौल पहुंचे तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेने सुपौल पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि अपनी ही जनता से मिलने के लिए जितना नीतीश कुमार खर्च कर रहे हैं, उतना किसी सीएम ने नहीं किया। तेजस्वी ने 2025 में बिहार में महागठबंधन की सरकार का दावा किया। कहा कि सरकार बनते ही माई-बहिन मान योजना लागू होगी। इस योजना के तहत हर महिला को प्रति माह 2500 रुपए देंगे। राज्य के सभी लोगों को 200 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी और सामाजिक सुरक्षा पेंशन भी 400 से बढ़ा कर 1500 करेंगे।

नौकरी के सवाल पर हमसे यहीं पूछते थे कि पैसा कहां से आएगा, लेकिन, हमने कर दिखाया

तेजस्वी यादव ने कहा कि हम बिहार की हर महिला को सक्षम बनाना चाहते हैं। महिलाओं के जेब में सीधा पैसा जाएगा तो इसका उपयोग वह परिवार की भलाई में करेंगी। समृद्ध महिला, सुखी परिवार का सपना सच होगा। बतौर उप मुख्यमंत्री 17 महीने के पिछले कार्यकाल में मैंने अपना वादा पूरा किया था। 17 महीने की सरकार में हम लोगों ने 5 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी। मुख्यमंत्री जी कहते थे कि इतना पैसा कहां से आएगा, लेकिन हमने असंभव काम को संभव कर दिखाया और उन्हीं मुख्यमंत्री जी के हाथों नियुक्ति पत्र बंटवाया। आज भी कई विभाग राशि सरेंडर करते हैं। मुख्यमंत्री की यात्रा पर अरबों खर्च होता है। यह सब बंद होगा।

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा कब दिलाएंगे सीएम

तेजस्वी ने कहा कि जाति आधारित जनगणना कराकर हमने 75 प्रतिशत आरक्षण लागू किया। लेकिन भाजपा के आते ही आरक्षण समाप्त कर दिया गया। 16 फीसदी का नुकसान हुआ है। लेकिन राजद आरक्षण लागू करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के माध्यम से सरकार से लड़ रही है। कहा कि अभी केंद्र और राज्य में एनडीए की सरकार है, लेकिन बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिल रहा है। इस पर मुख्यमंत्री जी कुछ नहीं बोल रहे हैं। सीएम को बताना चाहिए कि दर्जा कब मिलेगा।

तटबंध से लेकर पेपर लीक तक को रोकने में विफल रही सरकार

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जब से हम अलग हुए हैं, सरकार बिना लीक के एक भी परीक्षा नहीं करा पाई है। बिहार में 10वीं से लेकर बीपीएससी तक का पेपर लीक हो जाता है। तटबंध में चूहा लीक करा देता है। उद्घाटन से पहले पुल गिर जाता है। एक ही महीने में 18-20 पुल गिरना भ्रष्ट तंत्र को दर्शाता है। अफसरशाही अपने चरम पर है। नौजवानों पर लाठियां चल रही हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहां हैं, किसी को पता नहीं। मौके पर एमएलसी अजय कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष संतोष सरदार, युवा जिलाध्यक्ष अनोज कुमार आर्य, बैद्यनाथ मेहता, भूपनारायण यादव आदि मौजूद थे।



Source link

2071100cookie-checkBihar News : Rjd Party Tejashwi Yadav Targeted Jdu Party Cm Nitish Kumar Mahila Samvad Yatra Supaul Bihar – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar News:तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरा, कहा
Artical

Comments are closed.

IPL 2025 स्थगित होने के बाद घर लौट रहे विदेशी प्लेयर्स, सामने आई बड़ी जानकारी     |     सिनेमाघरों में रिलीज होने से चूकी फिल्म, अब ओटीटी पर भी रोक, क्यों उलझन में पड़ी राजकुमार राव की मूवी?     |     Lenovo Legion Y700 Gen 4 हुआ लॉन्च, लुक, डिजाइन और फीचर्स सब-कुछ मिलेगा टॉप नॉच     |     उत्तर प्रदेश को 1500 मेगावाट बिजली की सप्लाई करेगा अडाणी पावर, 2 अरब डॉलर का निवेश करेगी कंपनी     |     13 जून से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, शुक्र करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, बढ़ेगी इनकम, मिलेगा प्रमोशन, बनेंगे सारे बिगड़े काम     |     Bihar : Elder Brother Murdered Younger Brother Navgachiya Bhagalpur Bihar Police Businessman Vinay Murder Case – Amar Ujala Hindi News Live     |     यूपी: जम्मू में अपनी गृहस्थी को छोड़कर जल्दबाजी में लौट रहे हैं लोग, भरी आ रही हैं ट्रेनों की बोगियां     |     उत्तराखंड: बड़े उद्योगों को देनी ही होगी बिजली की 45 दिन की एडिशनल सिक्योरिटी, आयोग ने तीन याचिकाएं कीं खारिज     |     Delhi: दिल्ली विधानसभा बनेगी भारत की पहली सौर ऊर्जा से चलने वाली विधानसभा, हर महीने 15 लाख की होगी बचत     |     Sagar News: Money Demanded By Threatening To Make Obscene Photos Viral On Social Media – Madhya Pradesh News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088