Bihar News : Road Accident Today In Saharsa Niyojit Teacher Car Hit Three Children – Amar Ujala Hindi News Live

घायलों के साथ बीच में आरोपी
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
जिले के नवहट्टा प्रखंड के खड़का तेलवा पंचायत के ब्राह्मण टोली में नशे में धूत शिक्षक ने तीन बच्चे को रौंद दिया। जिसमें एक की स्थिति गंभीर है। घटना की सूचना मिलते ही नवहट्टा थाना पुलिस मौके पर पहुंच कार को जब्त किया। वही नशे की हालत में शिक्षक ओर उस कार पर सवार एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया। वही सभी जख्मी को इलाज के लिए नवहट्टा स्वास्थ्य केंद्र भेजा। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने नशे में धूत शिक्षक की जमकर पिटाई कर दी। जानकारी के अनुसार नवहट्टा प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी भाग रामनगर भरना मध्य विद्यालय के शिक्षक रंजीत कुमार सिंह नशे की हालत में अपने एक अन्य सहयोगी के साथ अपनी कार से खड़का तेलवा पंचायत के ब्राह्मण टोली में भोज खाकर लौट रहे तीन बच्चे को रौंद दिया। जिसमें 15 वर्षीय उत्सव कुमार राज पिता उदय नारायण वर्मा , पांच वर्षीय उमंग कुमार पिता पवन कुमार वर्मा, 20 वर्षीय कुबेर कश्यप पिता मृत्युंजय प्रसाद वर्मा बुरी तरह से जख्मी हो गया। दो जख्मी की स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। एक बच्चे की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। जिसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक रामनगर भरना विद्यालय के शिक्षक रंजीत कुमार सिंह शराब के नशे की हालत में अपनी कार से ब्लॉक रोड होते हुए.खड़का तेलवा की ओर जा रहे थे। जो ब्राह्मण टोली के समीप ओवर स्पीड कार से भोज खाकर लौट रहे लोगों को ठोकर मार दिया। स्थानीय लोगों ने कार सवार नशे में धुत शिक्षक को पुलिस के हवाले कर दिया। इस बाबत नवहट्टा थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर कार को जब्त कर लिया है। शिक्षक सहित दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों नशे में है। जख्मी की भी स्थिति खतरे से बाहर है। अग्रतर कारवाई की जा रही है।

Comments are closed.